×

Khesari Lal Yadav: सुपरस्टार खेसारी के लेटेस्ट पोस्ट ने खींचा लोगों का ध्यान, मिनटों में आए हजारों कमेंट्स

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया लेटेस्ट पोस्ट सुर्खियों में आ गया है, जिसपर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहें हैं। आइए आपको बताते हैं कि खेसारी के इस पोस्ट में ऐसा क्या है।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 28 Sep 2023 8:50 AM GMT
Khesari Lal Yadav
X

Khesari Lal Yadav (Photo- Social Media)

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों बेहद ही मुश्किल हालातों से गुजर रहे हैं, जी हां!! दरअसल वह दो सालों के लिए बैन हो चुके हैं। उन्हें दो सालों तक सिर्फ और सिर्फ ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी के लिए ही गाना गाना होगा, वे किसी और म्यूजिक कंपनी के लिए गाना नहीं गा सकते। इसी बीच खेसारी लाल यादव द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया लेटेस्ट पोस्ट सुर्खियों में आ गया है, जिसपर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहें हैं। आइए आपको बताते हैं कि खेसारी के इस पोस्ट में ऐसा क्या है।

वायरल हुआ खेसारी लाल यादव का लेटेस्ट पोस्ट

खेसारी लाल यादव आज भोजपुरी सिनेमा की दुनिया की किंग कहलाते हैं। अपनी मेहनत के दम पर खेसारी आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं कि उनका नाम सिर्फ देशभर में ही नहीं बल्कि विदेशों तक पॉपुलर हो चुका है। खेसारी के पीछे फैंस पागल हैं, उनसे जुड़ी जैसी ही कोई खबर सामने आती है, फैंस टूट पड़ते हैं। खेसारी के गानों पर भी फैंस खूब प्यार बरसाते हैं।


वहीं अब खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया हैंडल पर हाल ही में एक नया पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है। वैसे तो खेसारी सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को थोड़ा प्राइवेट ही रखते हैं, जल्दी अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करते। अब उन्होंने अपनी एक फैमिली पिक्चर शेयर की है, जिसमें खेसारी के साथ ही उनकी वाइफ और दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं। खेसारी की फैमिली पिक्चर देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है, वे धड़ल्ले से खेसारी के उस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।


इस वजह से खेसारी ने शेयर की फैमिली पिक्चर

खेसारी लाल यादव ने अपनी ये फैमिली पिक्चर यूं ही नहीं शेयर की है, बल्कि इसके पीछे की एक खास वजह है। दरअसल खेसारी की बेटी का जन्मदिन है और इसी मौके पर उन्होंने इतनी खास तस्वीर शेयर कर अपने फैंस का दिन बना दिया है। खेसारी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "मेरा बच्चा आपको जन्मदिन की बहुत बहुत खुशियां। आप कब तक मेरे कंधे तक आ गए पता ही नहीं चला। पर अब भी मेरी वही छोटी सी परी हो आप। प्यार और आशीर्वाद कृति। खूब खुश रहो।"

फैंस ने लुटाया खूब प्यार

खेसारी लाल यादव की इस फैमिली पिक्चर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहें हैं। किसी ने खेसारी की बेटी कृति को अपना प्यार भेजा है, तो कोई फैमिली पिक्चर पर प्यार बरसाते नहीं थक रहा है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story