×

Bhojpuri Latest Song: पवन सिंह संग भोजपुरी एक्ट्रेस सपना चौहान ने लगाया जोरदार ठुमका, वीडियो हुआ वायरल

Pawan Singh New Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने फैंस को एंटरटेनमेंट करने में बिलकुल भी पीछे नहीं रहते। उनका एक गाना यूट्यूब पर बवाल मचाए रहता है कि उनका दूसरा गाना भी रिलीज होने की लाइन में लगा रहता है।

Shivani Tiwari
Published on: 11 May 2023 4:34 PM GMT
Pawan Singh New Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने फैंस को एंटरटेनमेंट करने में बिलकुल भी पीछे नहीं रहते। उनका एक गाना यूट्यूब पर बवाल मचाए रहता है कि उनका दूसरा गाना भी रिलीज होने की लाइन में लगा रहता है। पवन सिंह हर दूसरे-तीसरे दिन के अंदर अपना एक नया गाना रिलीज करते हैं, जो उनके फैंस के बीच गर्दा उड़ा देता है।

पवन सिंह के गाने "ओढ़नी सरकत जाय" ने मचाया बवाल

पावर स्टार पवन सिंह के गाने का फैंस बहुत ही उत्सुकता से इंतजार करते हैं। पवन सिंह न सिर्फ अपनी अदाकारी से बल्कि अपनी गायिकी से भी लाखों दिलों को जीत चुके हैं और यह सिलसिला अभी थमा नहीं है, जो भी उनके गानों को सुनता है वही उनका फैन बन जाता है।

पवन सिंह का हाल ही में एक नया गाना "ओढ़नी सरकत जाय" रिलीज हुआ है, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धमाका कर दिया है। यह गाना रिलीज होते ही दर्शकों के जहन में बस चुका है और अभी से ही यूजर्स इस गाने पर जमकर Reels भी बनाने लग गए हैं।

पवन सिंह संग इस अभिनेत्री ने लगाए जोरदार ठुमके

अभिनेता पवन सिंह जिस भी अभिनेत्री के साथ स्क्रीन शेयर करते हैं, उनकी जोड़ी उसी के साथ हिट हो जाती है। "ओढ़नी सरकत जाय" म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह अभिनेत्री सपना चौहान संग जोरदार ठुमके लगाते नजर आ रहें हैं। पवन सिंह और सपना चौधरी के डांस की खूब चर्चा हो रही है, खासतौर पर सपना चौधरी के लुक से लेकर उनके शानदार डांस का हर कोई दीवाना बन चुका है। सपना चौधरी ने म्यूजिक वीडियो में अपनी खूबसूरत अदाएं भी फ्लांट करती नजर आ रहीं हैं।

पवन सिंह संग इस सिंगर ने दी गाने को जबरदस्त आवाज

पवन सिंह के आवाज की तो उनके फैंस तारीफ करते नहीं थकते। "ओढ़नी सरकत जाय" गाने को पवन सिंह ने गाया है, साथ ही शिवानी सिंह ने भी अपनी आवाज दी है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखा हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है। पवन सिंह और सपना चौधरी का ये गाना एक दिन पहले ही रिलीज हुआ है और अभी से इसे 1.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, वहीं हजारों कमेंट्स और लाइक्स भी आ चुके हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story