Bhojpuri News: क्यों भोजपुरी स्टार पवन सिंह को काटने पड़ रहे कोर्ट के चक्कर, क्यों किया पत्नी ने उनके खिलाफ केस

Bhojapuri Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी ने फैमिली कोर्ट में उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया है। वहीं इस केस की शुरुआत पांच नवंबर को रखा गया है

Anushka Rati
Published on: 30 Oct 2022 1:26 AM GMT (Updated on: 30 Oct 2022 6:05 AM GMT)
Bhojpuri News: क्यों भोजपुरी स्टार पवन सिंह को काटने पड़ रहे कोर्ट के चक्कर, क्यों किया पत्नी ने उनके खिलाफ केस
X

Bhojpuri Superstar (image: social media)

Bhojapuri Pawan Singh: आपको बता दें कि सुपरस्टार पवन सिंह की इन दिनों मुश्किलें काफी बढ़ गयी है। बता दें कि पवन सिंह की पत्नी ने तलाक के बाद खर्च से जुड़ा एक नोटिस दिया था। वहीं नोटिस के बाद उत्तर प्रदेश के एक स्थानीय अदालत ने उन्हें कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

इसके साथ ही पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ते ही जा रहीं हैं। बता दें कि उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने एक तरफ जहां पवन सिंह के ऊपर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी थी। वहीं अब उन्होंने तलाक के बाद अपने खर्च से जुड़ा एक नोटिस भी पवन सिंह को दे दिया है। जिसे लेकर उत्तर प्रदेश के एक फैमिली कोर्ट ने उन्हें हाजिर होने का आदेश दिया है।

पवन सिंह और ज्योति सिंह एक साथ


बता दें कि पवन सिंह कि पत्नी ज्योति सिंह ने पिछले 22 अप्रैल को बलिया के फैमिली कोर्ट में अपने खर्च से जुड़ा धारा 125 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद जज रागिनी सिंह ने पवन सिंह को पहले दो जून को कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा था लेकिन पवन सिंह कोर्ट में नहीं आए। साथ ही इसके बाद 7 जुलाई और 1 अगस्त का भी डेट फाइनल किया गया। मगर पवन सिंह उस डेट पर भी कोर्ट में नहीं पहुंचे और अब चौथी बार 5 नवंबर की तारीख तय की गयी है।

जहां पवन सिंह ने एक तरफ अपनी मेहनत और लगन से भोजपुरी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया है। वहीं कंट्रोवर्सी से इनका पुराना रिश्ता रहा है। बता दें कि पवन सिंह पहली बार सुर्खियों में तब आए थे जब उनकी पहली पत्नी नीलम ने आत्महत्या कर ली थी।


वहीं ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी पत्नी है और दोनों की शादी 06 मार्च 2018 को हुई थी। बताया जाता है कि दोनों एक फैमिली रिलेशन में थें और यही वजह रही की ज्योति सिंह की फैमिली इस शादी के लिए तैयार हो गई।

पवन सिंह का वायरल फोटो

बता दें कि हाल ही में पवन सिंह एक और कंट्रोवर्सी में फंसते दिखाई दिए थे। भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अफशा सहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। बता दें कि उस वीडियो में वो दोनों भोजपुरी फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना 3' के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसी गाने में एक सीन था जिसमें पवन सिंह अफशा को किस करने की कोशिश करते दिखाई दिए थे।




Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story