×

Bhojpuri News: भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार संग स्मृति सिन्हा का मजेदार वीडियो, देख कंट्रोल नहीं कर पाएंगे अपनी हंसी

Bhojpuri News: सुपरस्टार यश कुमार भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग छाप छोड़ चुके हैं। वह एक एक्टर के साथ ही बतौर प्रोड्यूसर भी खूब नाम कमा रहें हैं, साथ ही साथ वह सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर देते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 7 July 2023 7:42 AM GMT
Bhojpuri News: सुपरस्टार यश कुमार भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग छाप छोड़ चुके हैं। वह एक एक्टर के साथ ही बतौर प्रोड्यूसर भी खूब नाम कमा रहें हैं। यश कुमार की दमदार एक्टिंग पर लाखों लोग फिदा हैं। यश कुमार भोजपुरी पर्दे पर अपना जलवा दिखाने में तनिक भी पीछे नहीं रहते, साथ ही साथ वह सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर देते हैं। यश कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जो बेहद ही मजेदार हैं, इसे देख तो आप यकीनन अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

यश कुमार ने शेयर किया मजेदार वीडियो

भोजपुरी अभिनेता यश कुमार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने थोड़ी देर पहले ही सोशल मीडिया पर एक बेहद ही मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देख दर्शक लोट-पोट हो गए हैं। उस वीडियो में यश कुमार भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा संग कॉमेडी करते नजर आ रहें हैं। दरअसल दोनों हिंदी टेलीविजन पर आने वाले शो "भाभीजी घर पर हैं" शो का एक मजेदार डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। यश कुमार और स्मृति सिन्हा के इस वीडियो को फैंस बार-बार देख रहें हैं।

बेहद अलग लुक में नजर आएं यश कुमार और स्मृति सिन्हा

सुपरस्टार यश कुमार द्वारा शेयर किया गया वीडियो बेहद मजेदार है, जिसे देखने के बाद दर्शक ठहाके लगाकर हंस रहें हैं, लेकिन इस वीडियो में गौर करने वाली बात यह भी है कि ये दोनों ही एक अलग लुक में नजर आ रहें हैं। जी हां!! दरअसल जहां यश कुमार बूढ़े दिखाई दे रहें हैं तो वहीं स्मृति सिन्हा भी एक बूढ़ी औरत के किरदार में नजर आ रहीं हैं। यश कुमार ने इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "कैसा लगा इस बूढ़े बूढ़ी का रील।" आपको बताते चलें कि ये वीडियो दोनों ने अपनी अपकमिंग फिल्म "एक था जोकर" के सेट पर शूट किया है, यानी कि इस फिल्म में दोनों का कुछ ऐसा ही लुक होने वाला है।

इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं यश कुमार

अभिनेता यश कुमार के पास काम की कमी नहीं हैं। वह इन दिनों अपनी फिल्म "कुरुक्षेत्र" की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं, जिसमें उनके साथ भोजपुरी हसीना रक्षा गुप्ता नजर आएंगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story