×

Bhojpuri Video: अक्षरा सिंह ने किया जबरदस्त डांस, एक्ट्रेस के स्टाइल पर लोग कर रहे जमकर कमेंट

Bhojpuri Akshara Singh Video: अक्षरा सिंह ने अभी थोड़ी देर पहले उन्होंने अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है।जिसमे फैंस उनका डांस देखकर दीवाने हुए जा रहे हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 11 July 2022 10:01 AM GMT
Bhojpuri Actress Akshara Singh
X

Bhojpuri Actress Akshara Singh (Image Credit-Social Media)

Click the Play button to listen to article

Bhojpuri Actress Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आये दिन चर्चा में रहतीं हैं साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं अभी थोड़ी देर पहले उन्होंने अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। जिसमे अक्षरा का डांस देखकर उनके फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही अक्षरा की तारीफ करते भी नज़र आ रहे हैं।

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह आज किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं है। उनकी फैन फॉलोइंग भी ज़बरदस्त है। सोशल मीडिया पर उनका कोई भी वीडियो आते ही ट्रेंड करने लगता है अब वहीँ अक्षरा ने अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है जिसपर उनके फैंस कमैंट्स और लाइक करते दिख रहे हैं। अक्षरा इसमें काफी रिलैक्स अंदाज़ में हैं। अक्षरा 'हेलो' सॉन्ग पर डांस करती दिख रहीं हैं। उन्होंने वीडियो में लाइट ब्लू डेनिम और ऑफ वाइट टीशर्ट पहन रखी है।साथ ही उन्होंने एक काले रंग का साइड बैग भी ले रखा है। इस वीडियो में अक्षरा काफी कूल लुक में हैं जिसे देखकर फैंस उनके दीवाने हुए का रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने ब्लैक गॉगल्स भी कैर्री किये हैं।

अक्षरा ने जैसे ही ये वीडियो अपलोड किया उनके इस पोस्ट पर ढेरों कमेंट करते दिख रहे हैं। फैंस के साथ साथ कई सेलेब्स भी अक्षरा के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमैंट्स देते दिख रहे हैं। आप भी देखिये अक्षरा का ये अंदाज़। जिसे देख कर आप भी उनके स्टाइलिश लुक से अपनी नज़र नहीं हटा पाएंगे। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसस में शुमार हैं। कुछ दिन पहले उनका बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसे अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर भी किया था। जिसके बाद से हर तरफ यही चर्चा है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकती हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story