×

Bhojpuri Romantic Song: नाइटगाउन में Kajal Raghwani ने किया Pawan Singh के साथ रोमांस, देखें वीडियो

Bhojpuri Romantic Song: भोजपुरी फिल्म 'मैंने उनको साजन चुन लिया' के गाने 'मेहारी के सुख नहीं देबू' गाने को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है।

Shweta Srivastava
Published on: 30 Aug 2022 1:53 PM GMT
Bhojpuri Romantic Song
X

Bhojpuri Romantic Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Romantic Song: भोजपुरी फिल्म 'मैंने उनको साजन चुन लिया' के गाने 'मेहारी के सुख नहीं देबू' (Mehari Ke Sukh Nahi Debu) गाने को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है। लोग इस गाने को कई बार देख रहे हैं और इस गाने को YouTube पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद बेहतरीन कमेंट्स भी भी दे रहे हैं।

इस गाने को पवन सिंह और काजल राघवानी पर फिल्माया गया है दोनों इस गाने में रोमांटिक डांस करते नज़र आ रहे हैं वीडियो इंटरनेट पर काफी तहलका मचा रहा है, जिसमें एक्ट्रेस सेक्सी पिंक और ब्लू नाइटगाउन में पवन के साथ रोमांस करती नजर आ रही है। ये गाना काफी समय पहले रिलीज़ हुआ था लेकिन आज भी लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

आजकल हर कोई भोजपुरी फिल्मों और गानों का लुत्फ उठाता नज़र आता है। कुछ ही समय में भोजपुरी सांग्स और फिल्में काफी पॉपुलर हो गए हैं। वहीँ भोजपुरी एक्टर्स और एक्ट्रेसस का भी क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। फैन्स पवन सिंह की एक्टिंग काबिलियत के साथ-साथ उनकी आवाज को भी खूब पसंद करते हैं। जिसके चलते उनका ये वीडियो एक बार फिर यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है।

सोशल मीडिया पर पवन सिंह ने एक बार फिर इस वीडियो से तहलका मचा दिया है। इस दौरान पवन और काजल दोनों डबल बेड पर 'मेहारी के सुख नहीं देबू' गाने पर डांस कर रहे हैं। उनके वीडियो को यूट्यूब के डीआरजे रिकॉर्ड्स भोजपुरी पेज से अपलोड किया गया है, जहां इस गाने को काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। इतना ही नहीं इस गाने को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और लगातार इस वीडियो के व्यूज बढ़ रहे हैं। इसके अलावा कई लोगों ने वीडियो देखकर अजब-गजब कमेंट भी किए हैं।

भोजपुरी सुपरहिट फिल्म 'मैंने उनको साजन चुन लिया' का एक और गाना 'कैसे में सेजिया पे घुंघटा उठाउंगी' है, जिसमें काजल राघवानी और पवन सिंह ही नज़र आ रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के साथ ही सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। विनय निर्मल ने इसके गीत लिखे हैं, और इसका संगीत छोटे बाबा ने दिया है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story