×

Bhojpuri Video Song: थिरकने पर मजबूर कर देगा ये भोजपुरी गाना, मच गयी 'बाजा बाजी के ना बाजी' की धूम

Bhojpuri Video Song: सोशल मीडिया पर इस समय गाना ‘बाजा बाजी के ना बाजी' ज़बरदस्त तरीके से एक गाना ट्रेंड कर रहा। आप भी देखिये ये वीडियो।

Shweta Srivastava
Published on: 5 Aug 2022 12:08 PM GMT
Bhojpuri Video Song
X

Bhojpuri Video Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song : भोजपुरी इंडस्ट्री आज अपने हिट गानों की वजह से भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है। वहीँ अब हर शादी और पार्टी की जान भी भोजपुरी गाने बनते नज़र आ रहे हैं। वहीँ कुछ गाने ऐसे भी हुए हैं जिन्हे पार्टी की शान कहा जाता है और लोग भी इन गानों को बार बार सुनना पसंद करते हैं। ऐसा ही एक गाना इंटरनेट पर एक बार फिर छाह गया है और हर तरफ इस गाने की ही धूम मच गयी है। और जैसे ही हम आपको इस गाने के बारे में बताएँगे यकीन मानिये आपका मन भी इसे देखने और सुनने के लिए मचल उठेगा।

सोशल मीडिया पर इस समय ज़बरदस्त तरीके से एक गाना ट्रेंड कर रहा। ये गाना जब रिलीज़ हुआ था तब भी इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे वहीँ अब एक बार फिर से इस गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। गाने के बोल हैं 'बाजा बाजी के ना बाजी।' जहाँ इस गाने के बोल और म्यूजिक लोगों को पसंद आया था वहीँ इस वीडियो को जिस अंदाज़ में फिल्माया गया था वो भी लोगों को काफी भा गया था। आप भी देखिये ये वीडियो।

ये गाना भले ही काफी समय पुराना है लेकिन आज भी जब ये कहीं बजता है तो लोग इसपर थिरके बिना नहीं रह पाते। और यही खासियत होती है भोजपुरी गानों की। वो आपको बांध कर रख देते हैं। साथ ही उनके बोल आपके ज़हन में बस जाते हैं। एक बार सुनने के बाद पूरा दिन आपकी ज़ुबा पर ना चाहते हुए भी ये गाना आ जायेगा। चाहे तो आज़मा दे देख लीजिये। इस गाने का वीडियो देखकर हमे कमेंट करके बताइयेगा कि आपके भी मन में ये गाना बार बार आया या नहीं।

इस गाने में आपको एक्ट्रेस 'शुभा मिश्रा' (Shubha Mishra) नज़र आ रहीं हैं। उन्हें देखकर हर कोई मदमस्त हो जाता है। साथ ही उनकी अदाएं भी काफी कमाल की हैं। वो इस गाने में काफी बोल्ड अंदाज़ में डांस करती नज़र आ रहीं हैं। वहीँ लोग गाने म्यूजिक के साथ साथ शुभा की भी काफी तारीफ करते नज़र आ रहे हैं। गाना 'बाजा बाजी के ना बाजी' वेव म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। अभी तक इस वीडियो को 137,728,012 बार देखा जा चुका है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story