×

Bhojpuri Video Song: आ गया खेसारी लाल यादव का सुपरहिट गाना, एक्ट्रेस रानी से बोले 'आज त जहर लागतारु हो'

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी इंटस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव ने अपना नया म्यूजिक वीडियो रिलीज़ किया है। जिसने आते ही तहलका मचा दिया है।आप भी देखिये खेसारी का ये बेहद मनोरंजक गाना।

Shweta Srivastava
Published on: 9 Aug 2022 1:59 PM GMT
Bhojpuri Song
X

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी इंटस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव ने अपना नया म्यूजिक वीडियो रिलीज़ किया है। जिसने आते ही तहलका मचा दिया है। वहीँ ये गाना इंटरनेट पर भी काफी तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है। गाने के बोल हैं,' 'आवा चाट के मर जा' (Aawa Chat Ke Mar Ja)। गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। साथ ही खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस रानी (Bhojpuri Actress Rani) की जोड़ी भी लोगों को पसंद आ रही है। आइये देखते हैं दोनों का ये गाना।

भोजपुरी एक्टर का कोई भी गाना आता है तो वो सुपरहिट हो जाता है वहीँ खेसारी की फैन फॉलोइंग भी काफी ज़्यादा है। ये गाना रिलीज़ होने के बाद ही यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है। वहीँ खेसारी के इस गाने को उनके फैंस बार बार देख रहे हैं यही वजह है कि इस गाने की व्यूअरशिप लगातार बढ़ती जा रही है। खेसारी और एक्ट्रेस रानी का ये गाना काफी मज़ेदार है और लोग इस गाने में दोनों की ही तारीफ कर रहे हैं। खेसारी लाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनका ये म्यूजिक वीडियो लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। आप भी देखिये खेसारी का ये बेहद मनोरंजक गाना।

देखें खेसारी लाल यादव का वीडियो सांग्स (Kheasri Lal Yadav Video Songs)

आपको बता दें खेसारी लाल और रानी पर फिल्माया ये गाना 'आवा चाट के मर जा' (Aawa Chat Ke Mar Ja) को शुजाय म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज़ किया गया है। एक्ट्रेस ने इस गाने में सूट-सलवार पहना हुआ है और उनका ये ट्रेडिशनल लुक सभी को काफी भा रहा है। वहीँ खेसारी इस गाने में जींस, टी-शर्ट में काफी हैंडसम नज़र आ रहे हैं। दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। गाने में जहाँ खेसारी रानी से कहते हैं कि आज तs तू जहर लागतsरु हो इस पर एक्ट्रेस जवाब में कहतीं हैं तs चाट के मरजा। दोनों की इस मीठी नोकझोंक को लोग काफी मज़े लेकर देख रहे हैं। इस गाने को खुद खेसारी लाल ने गया है और उनका साथ दिया है अंतरा सिंह प्रियंका ने। इस गाने का निर्देशन पवन पल ने किया है। वहीँ गाने के लिरिक्स पिंकू बाबा ने लिखे हैं साथ ही गाने के म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो खेसारी लाल यादव इस समय अपनी फिल्म 'संघर्ष 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसके लिए वो बैंकॉक गए हुए हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story