×

Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल के साथ झूम के नांचीं काजल, रोमांटिक वीडियो ने मचा दिया हंगामा

Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक नया गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। गाने में खेसारी लाल, काजल राघवानी के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। आप भी देखिये ये वीडियो।

Shweta Srivastava
Published on: 25 July 2022 11:44 AM GMT
Bhojpuri Song
X

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग है जिसके चलते उनका कोई भी गाना आते ही हिट हो जाता है इतना ही नहीं उनके ऐसे गाने जो काफी समय पहले रिलीज़ हुए थे वो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। वहीँ अब उनका एक नया गाना भी इंटरनेट पर आते ही छाया हुआ है। गाने में खेसारी लाल, काजल राघवानी के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। आप भी देखिये ये वीडियो।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरहिट स्टार खेसारी लाल यादव और ग्लैमरस एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी सोशल मीडिआ पर बवाल मचा रही है। दोनों का एक गाना कुछ दिन पहले रिलीज़ हुआ था। जिसमे अब हर जगह अपनी धूम मचाई हुई है। दोनों की जोड़ी को भी लोग खूब पसंद करते हैं। वहीँ अब दोनों का ये गाना भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने एक साथ कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीँ अब उनका साथ ये गाना भी सुपरहिट होता दिखाई दे रहा है। गाने ने थोड़े ही समय में खूब व्यूअरशिप बढ़ा ली थी वहीँ अब तक इस गाने को 50,709,449 बार देखा जा चुका है। दोनों की जोड़ी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है इसी के चलते लोगों का खूब प्यार भी दोनों को मिलता है और उनका चाहे नया गाना रिलीज़ हो या कोई पुराना गाना हो लोगों का भरपूर प्यार मिलता है। दोनों की ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग है और लोग भी उनके नए गाने का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार करते रहते हैं।

बता दें ये गाना खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की सुपरहिट फिल्म 'बलम जी लव यू' का है और गाने के बोल हैं ऐसे बारा ना माचिस की तीली' (Aise Baara Na Maachis Ke Tili) साथ ही इस गाने को संगीत से सजाया है ओम झा ने और गाने के बोल लिखे हैं श्याम देहाती ने।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story