TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Bhojpuri Video Song: खेत में नई भोजपुरी गर्ल संग खेसारी ने किया रोमांस, खूब देखा जा रहा वीडियो

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसरी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म मैं सेहरा बांध के आऊंगा' का गाना 'ऐसे जानी रुपवा' सोशल मीडिया एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है।

Shweta Srivastava
Published on: 4 July 2022 3:29 PM GMT
Bhojpuri Video Song
X

Bhojpuri Video Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसरी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी(Kajal Raghwani) की फिल्म मैं सेहरा बांध के आऊंगा' का गाना 'ऐसे जानी रुपवा' (Aise Jani Rupwa Nihara Aey Balam) सोशल मीडिया एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है। फैंस इस गाने को यूट्यूब पर देखना खूब पसंद कर रहे हैं। आप भी देखिये खेसरी लाल यादव और काजल राघवानी का ये रोमांटिक अंदाज़ जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

देखें खेसारी लाल का भोजपुरी वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री धीरे-धीरे काफी पॉपुलर होती जा रही है साथ ही भोजपुरी स्टार्स की फैन फॉलोइंग भी ज़बरदस्त है जो कई मायनों में बॉलीवुड को भी टक्कर देती नज़र आ रही है। भोजपुरी स्टार्स जैसे खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, काजल राघवानी,दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ,आम्रपाली दुबे अपनी ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग और स्टाइल के लिए फेमस हैं। वहीँ कई स्टार्स एक्टिंग के साथ साथ गायकी में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। जिसकी वजह से फैन इन्हे और भी ज़्यादा पसंद करते हैं। वहीँ खेसारी लाल यादव लड़कियों के बीच में काफी पॉपुलर हैं और उनकी फीमेल फैन फॉलोविंग काफी ज़्यादा है। उनका कोई भी गाना आते ही हिट हो जाता है। अब ऐसा ही खेसारी का एक गाना 'ऐसे जानी रुपवा' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। यूँ तो ये फिल्म और गाना काफी समय पहले रिलीज़ हुआ था लेकिन आज भी इस गाने को लोग खूब पसंद करते हैं जिसकी वजह से ये एक बार फिर वायरल हो गया है। आप भी देखिये खेसरी और काजल की ये ज़बरदस्त केमिस्ट्री।

खेसरी लाल यादव और काजल राघवानी के इस गाने को अभी तक 11,057,945 बार देखा जा चुका है। आपको बता दें साल 2017 में आई इस फिल्म के तकरीबन सभी गाने खुद खेसारी लाल ने ही गाए हैं। साथ ही इस फिल्म में खेसारी और काजल लीड रोल में थे जिसमे लोगों ने खूब सराहा था। इतना ही नहीं खेसारी और काजल के इस गाने को न सिर्फ भोजपुरी दर्शकों ने बल्कि अन्य दर्शकों ने भी इस गाने को काफी पसंद किया था और आज भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story