×

Bhojpuri Video Song: स्टाइलिश लुक में खेसारी लाल ने किया आयुषी तिवारी के साथ रोमांस, बोले "आपका क्या होगा?"

Bhojpuri Video Songs: खेसारी लाल यादव और आयुषी तिवारी का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है। जो साल 2021 में रिलीज़ हुआ था।

Shweta Srivastava
Published on: 14 Sep 2022 2:35 PM GMT
Bhojpuri Song
X

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Songs: खेसारी लाल यादव और आयुषी तिवारी का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है। जो साल 2021 में रिलीज़ हुआ था। जहाँ इस गाने को लोगों का अभी भी प्यार मिल रहा है वहीँ इस गाने के व्यूज भी बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद से ही इस गाने ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। वीडियो में खेसरी लाल मॉडर्न लुक में बेहद हैंडसम नज़र आ रहे हैं वहीँ आयुषी तिवारी के लुक को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

भोजपुरी गीत 'अपनी तो जैसे तैसे' ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। जिसमे खेसारी लाल फुल ऐटिटूड में नज़र आ रहे हैं और काफी स्मार्ट भी लग रहे हैं वहीँ आयुषी तिवारी मिनी स्कर्ट में कहर ढाह रहीं हैं। ये गाना बिभांशु तिवारी द्वारा निर्देशित हैं और सारेगामा हम भोजपुरी ने गाने को यूट्यूब पर अपलोड किया है। इसे अब तक145,212,145 बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। ये गाना कुछ समय पहले रिलीज़ हुआ था जिसे आज भी लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है।

खेसारी लाल और आयुषी तिवारी स्टारर पेप्पी ट्रैक को 27 जनवरी, 2021 को वीडियो-शेयरिंग साइट पर पोस्ट किया गया था। जिसका म्यूजिक आर्य शर्मा द्वारा रचित है और गीत विजय चौहान द्वारा लिखे गए हैं। लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव की काफी लम्बी चौड़ी फैन फॉलोइंग है जो उनके हर रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार करती है। एक्टिंग के अलावा खेसारी अपने गानों के लिए भी मशहूर हैं। वो एक कमाल के गायक है साथ ही साथ वो बेहतरीन अभिनेता भी हैं साथ ही उनके नाम कई हिट गाने हैं।

इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव ने 2012 में भोजपुरी की हिट फिल्म 'साजन चले ससुराल' से प्रसिद्धि पाई थी। साथ ही भोजपुरी सिनेमा में उनके योगदान के लिए खेसारी को 4 जनवरी, 2017 को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story