×

Bhojpuri New Video Song: खुशबू जैन का भोजपुरी गाना 'मैं आई तेरी मिसकॉल पे' मचा रहा धमाल, तनुश्री ने लगाए जबरदस्त ठुमके

भोजपुरी जगत ( bhojpuri industry) की मशहूर गायिका खुशबू जैन (Khushboo Jain) एक बार फिर भोजपुरी प्रेमियों को रिझा रही है।

Shweta
Published on: 3 Jun 2021 2:02 AM GMT (Updated on: 26 Feb 2023 11:42 AM GMT)
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो सोशल मीडिया

Bhojpuri New Video Song: भोजपुरी जगत ( bhojpuri industry) की मशहूर गायिका खुशबू जैन (Khushboo Jain) एक बार फिर भोजपुरी प्रेमियों को रिझा रही है। खुशबू का नया भोजपुरी गाना 'मैं आई तेरी मिसकॉल पे' (Mai Aayi Teri Miss Call Par) रिलीज हो चुका है। इस गाने में अभिनेत्री तनुश्री ( Tanushree)बहुत हॉट लग रही है। तनुश्री की अदाएं लोगों को खूब पसंद आ रह है।

यह गाना कॉलेज पर बेस्ड है। इस रोमाटिंक गाने में तनुत्री धमाकेदार एंट्री की है। यह पूरा गाना तनुश्री पर फिल्माया गया है। यह गाना रोमांस के साथ साथ एंटरटेनिंग भी है। इस समय यूथ में भोजपुरी गाने के जबर्दस्त क्रेज देखनों को मिल रहा है। इसलिए गाना 'मैं आई तेरी मिसकॉल पे' (Mai Aayi Teri Miss Call Par) को शूट किया गया है। इस समय का यह गाना सबसे अलग है। 23 घंटे में इस गाने का व्यूज 8 हजार से अधिक है। धीरे-धीरे इस गाने के व्यूज बढ़ रहे हैं।

इस दौरान खुशबू जैन ने कहा कि मैं इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हूं, लेकिन मुझे स्व. श्याम देहाती की कमी बहुत खल रही है। श्याम देहाती भोजपुरी जगत के लीजेंड थे। भोजपुरी इंडस्ट्री उनके बिना अधुरा है। खुशबू आगे कहती है 'मैं आई तेरी मिसकॉल पे' (Mai Aayi Teri Miss Call Par) गाना को उन्ही को डेडीकेट कर रही हूं। इसलिए मैं आप सभी लोगों से रिकवेस्ड करती हूं कि इस गाने को आशीर्वाद और प्यार दीजिए।

इन लोगों की है भूमिका

आपको बताते चलें कि है 'मैं आई तेरी मिसकॉल पे' (Mai Aayi Teri Miss Call Par) गाने को आवाज दिया है खुशबू जैन ने। जबकि इस गाने को संगीत दिया है आर जे कंग ने. वही विडियो डायरेक्टर है अटल जी। इस गाने के लिरिक्स लिखा है दिवंगत गीतकार श्याम देहाती (Shyam Dehati) ने। श्माम देहाती का इसी साल निधन हो चुका है। यह बहुत कम उम्र के थे जब उनका निधन हुआ। वे भोजपुरी इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गीतकार रहे हैं। फिलहाल इस गाने को म्यूजिक कंपनी विजय लक्ष्मी म्यूजिक के विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून से रिलीज किया गया है। इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story