TRENDING TAGS :
Bhojpuri Video: डेढ़ महीने पहले ही चढ़ गया होली का भोजपुरी रंग, गुलाल और मस्ती के साथ रिलीज़ हुआ ये गाना
Bhojpuri Video: होली मार्च महीने की शुरुआत में हैं वहीँ अभी जनवरी का महीना है ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री पर होली के रंग साफ़ नज़र आने लगे हैं।
Bhojpuri Video (Image Credit-Social Media)
Bhojpuri Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री हर त्यौहार को बखूभी मानती है वहीँ अभी समय है लेकिन होली का भोजपुरी रंग हर तरफ बिखरने लगा है। जहाँ भोजपुरी गाना हर तरफ होली के खुमार को अभी से सभी पर चढ़ा रहा है। भोजपुरी सिंगर राकेश मिश्रा ने होली के गीतों की शुरुआत कर दी है। उनका नया म्यूजिक वीडियो सामने आया है जिसमे वो होली के रंग में रंगे नज़र आ रहे हैं। आप भी देखिये इस नए होली गीत को।
अभी से चढ़ गया होली का भोजपुरी रंग
होली मार्च महीने की शुरुआत में हैं वहीँ अभी जनवरी का महीना है ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री पर होली के रंग साफ़ नज़र आने लगे हैं। भोजपुरी गायक राकेश सिंह का नया म्यूजिक वीडियो सामने आते ही होली का खुमार सभी के सिर चढ़ने लगा है। इस होली म्यूजिक वीडियो में राकेश के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह (Mahima Singh) भी हैं जो अपनी अदाओं से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहीं हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस गाने के बोल हैं ''होली में भाग जाग जाऐदS' (Holi Me Bhag Jaag Jayeda) ।
होली का ये गाना राकेश मिश्रा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। साथ ही इस गाने में एक्ट्रेस महिमा सिंह और राकेश दोनों पर ही होली की मस्ती साफ़ नज़र आ रही है। दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। इस गाने में महिमा के हुस्न का जलवा लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस ने गाने में बेहतरीन एक्सप्रेशंस दिए हैं। गाना रिलीज़ होने के बाद लोगों का ज़बरदस्त रिस्पांस मिल रहा है जहाँ हर किसी के मुँह से बस दोनों की तारीफ हो रही है। फिलहाल गाने को रिलीज़ हुए थोड़ा ही समय हुआ है ऐसे में इसे 50 हजार से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक्स मिले हैं आप भी देखिये होली की मस्ती में डूबा ये गाना।
होली के इस गाने को राकेश मिश्रा ने अपनी आवाज़ से सजाया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं वहीँ गाने को काफी अच्छे से फिल्माया भी गया है। गाने में भोजपुरी अदाकारा महिमा सिंह है जिनकी अदाए लोगों को दीवाना बना रहीं हैं। साथ ही गाने के लिरिक्स प्रकाश बारूद ने लिखे हैं और इसके डायरेक्टर सरविंद मल्हार हैं। वहीँ मुसिव वीडियो को कोरियोग्राफ किया है सन्नी ने।