×

Bhojpuri Video: खेसारी लाल यादव ने एक्ट्रेस यामिनी के साथ किया ज़बरदस्त डांस, यूजर कर रहे ऐसे कमैंट्स

Bhojpuri Video: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमे उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी नज़र आ रहीं है।

Shweta Srivastava
Published on: 28 Jan 2023 4:35 AM GMT
Bhojpuri Video
X

Bhojpuri Video (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते उनकी हर फिल्म और म्यूजिक वीडियो आते ही जहाँ हिट हो जाते हैं वहीँ उनके पुराने गाने भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। वहीँ उनका एक गाना इस समय सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमे उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी नज़र आ रहीं है। दोनों को साथ देखकर लोग रियेक्ट करते नज़र आ रहे हैं आइये आप भी देखिये दोनों का ये वीडियो।

भोजपुरी गाना हुआ वायरल

एक्टर खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है यही वजह है कि जैसे ही एक्टर का कोई वीडियो सामने आता है वैसे ही ट्रेंड करने लगता है और उनके कई पुराने गाने भी ऐसे हैं जिन्हे लोग आज भी सुनना और देखना खूब पसंद करते हैं। फिलहाल खेसारी ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है इसके सामने आते ही ये इंटरनेट पर छाया हुआ है। साथ ही फैंस भी इस वीडियो पर रियेक्ट कर रहे हैं और दोनों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। खेसारी लाल के गानों और फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार रहता है और अब इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही फैंस उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कमैंट्स और लाइक करते दिख रहे हैं।

खेसारी लाल यादव यूँ भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आये दिन अपनी तस्वीर और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी क्रम में एक्टर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी के साथ ठुमके लगते नज़र आ रहे हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को काफी अच्छी लग रही है। गाने के बोल हैं 'होली में छियार के', फिलहाल दोनों को एक साथ इस गाने पर डांस करते देख लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ ही देर में दोनों के इस वीडियो को ढेरों लाइक्स मिल गए हैं साथ ही साथ लोग कमेंट सेक्शन में खेसारी और यामिनी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आप भी देखिये इस वीडियो को जो खेसारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस यामिनी पीली साड़ी में नज़र आ रहीं हैं। इसमें काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। यूजर दोनों के इस वीडियो पर तरह तरह से रियेक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा,"क्या बवाल गाना है।" वहीँ एक ने लिखा," बिहार में ज्यादा मत छेड़िए न ते सियार घुस जाई। " कई फैंस इस गाने पर फायर और हार्ट इमोजीस बनाते नज़र आ रहे हैं।

दरअसल ये गाना खेसारी लाल यादव और यामिनी की अपकमिंग फिल्म का है। दोनों इस समय फिल्म गॉड फादर की शूटिंग में बिजी हैं। और खेसारी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 में नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस मेघाश्री दिखाई देंगीं। साथ ही इसके बाद वो फिल्म दुल्हनिया लंदन से लाएंगे की शूटिंग करेंगे।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story