×

Bhojpuri Gana: समर सिंह का भोजपुरी गाना 'हमरा जान के हरदी लागता' हुआ रिलीज, मचा रहा तहलका

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंड्रस्टी में लगातार गाने रिलीज हो रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी के मशहूर सिंगर समर सिंह का नया गाना 'हमरा जान के हरदी लागता' (Hamara Jaan Ke Haradi Lagata) रिलीज हुआ है

Network
Newstrack NetworkBy Shweta
Published on: 25 May 2021 6:31 AM GMT (Updated on: 26 Feb 2023 12:17 PM GMT)
समर और आकांक्षा
X

समर और आकांक्षा (फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंड्रस्टी ( Bhojpuri industry)में लगातार गाने रिलीज हो रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी के मशहूर सिंगर समर सिंह (Samar Singh) का नया गाना 'हमरा जान के हरदी लागता' (Hamara Jaan Ke Haradi Lagata) रिलीज हुआ है। जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में समर सिंह के साथ आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey)की जोड़ी नजर आ रही है।

भोजपुरी के दीवाने समर सिंह के गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 'हमरा जान के हरदी लागता' गाना 23 मई को समर सिंह ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ। जहां पर इस गाने का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ इसके पहले ही दिन तकरीबन 3 लाख से अधिक व्यूज मिले। बता दें कि खबर लिखे जाने तक इस गाने के 7 लाख से अधिक व्यूज हैं।

इस गाने को सुनने का बाद समर के फैंस बहुत इमोशनल हो गए हैं। इस गाने में प्रेमी- प्रेमिका के बिछड़ने का दर्शाया गया है। जहां आकांक्षा दुबे इसमें सादगी के साथ नजर आ रही है। इसमे आकांक्षा का यह लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। क्योंकि पहली बार है जब आकांक्षा अपने बोल्ड लुक को त्याग कर सादगी रोल में नजर आ रही है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही आकांक्षा और समर की जोड़ी ने एक मस्ती भरे वीडियो गाने 'विस्फोट' (Visfot) में दिखाए दिए थे। जिसमें इस गाने ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इस गाने को लोगों ने बहुत पसंद भी किया था। और इसके साथ ही समर और आकांक्षा दुबे की केमिस्ट्री लोगों की बेहद पसंद भी आई। इन दोनों का यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। जिसमें समर के साथ अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने भी गाया था। इस गाने को अबतक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। 'विस्फोट' गाना आज भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

नए गाने में ये लोग भी शामिल

आपको बता दें कि इस सुपरहिट को म्यूजिक दिया है शशि रंजन ने और लिखा है विशाल भारती ने। इसके साथ ही इस वीडियो गाने के डायरेक्टर बॉबी और गोल्डी हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story