×

Bhojpuri Video Song: किसका लहंगा उठाया खेसारी लाल ने, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।गाने के बोल हैं 'हंगामा पूरा हॉल में होई' जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

Shweta Srivastava
Published on: 2 July 2022 4:28 PM GMT
Bhojpuri Video Song
X

Bhojpuri Video Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में खेसारी काफी मस्ती भरे अंदाज़ में डांस कर रहे हैं। गाने के बोल हैं 'हंगामा पूरा हॉल में होई' जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। साथ ही इस वीडियो में एक्टर जबरदस्त रोमांटिक डांस कर रहे है।

खेसारी लाल यादव को लोग काफी पसंद करते हैं और उनका हर गाना आते ही हियत भी हो जाता है ,वहीँ अब खेसारी के इस गाने को एक बार फिर लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। साथ ही अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो गया है। गाना कुछ समय पुराना है लेकिन एक बार फिर खेसारी का ये वीडियो ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो को अभी तक 83,809,089 बार देखा जा चुका है।

आपको बता दें गाने का म्यूजिक इंदु सोनाली ने दिया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद अपनी आवाज़ दी है। साथ ही इस गाने में खेसारी का साथ दिया है मशहूर सिंगर इंदु सोनाली ने। वीडियो और एक्ट्रेस की ज़बरदस्त केमिस्ट्री को देखकर लोग मदहोश हुए जा रहे हैं। खेसारी वीडियो में हमेशा की तरह काफी स्मार्ट लग रहे हैं। उन्होंने हैट लगा रखी है वहीँ एक्ट्रेस ने पिंक कलर का शार्ट लहंगा पहना हुआ है।

खेसारी लाल यादव अपने स्टाइल और अदाओं से सभी को अपना दीवाना बना देते हैं। वहीँ उनकी फैन फॉलोइंग भी ज़बरदस्त है। उनकी एक झलक के लिए हसीनाएं मरतीं हैं। खेसारी भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट स्टार्स में से एक हैं। वो जब भी किसी फिल्म में आते हैं या उनका कोई गाना आता है वो हिट हो जाता है। खेसारी लाल सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहतीं हैं। वो अपने फैंस के लिए अपने खास लुक के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story