Bhojpuri Video: इस एक्ट्रेस की कमर को देख दीवाने हुए भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, वीडियो हो गया वायरल

Bhojpuri Video Song: इस समय भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा राज का एक गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आइये देखिये ये वीडियो।

Shweta Srivastava
Published on: 21 Jan 2023 7:58 AM GMT
Bhojpuri Video
X

Bhojpuri Video (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपने बेहतरीन अंदाज़ से लाखों दिलों को धड़का जाते हैं उनके गाने एक्टिंग और डांस के सभी दीवाने हैं। यही वजह है जब भी खेसारी का कोई भी गाना या फिल्म रिलीज़ होती है तो वो हिट हो जाती है। वहीँ इस समय भी उनका एक गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आइये देखिये ये वीडियो।

खेसारी लाल यादव और सपना चौहान का गाना हुआ वायरल

खेसारी लाल यादव को भोजपुरी इंडस्ट्री का ट्रेंडिंग स्टार यूँ ही नहीं कहा जाता उन्होंने ये मुकाम अपनी कड़ी मेहनत से हासिल किया है। आज उन्हें किसी इंट्रोडक्शन की ज़रूरत नहीं है वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं उनका एक गाना इस समय इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। खेसारी का ये लेटेस्ट सांग 'कमर' (Kamar) कुछ दिन पहले ही रिलीज़ हुआ है और आते ही गाने को उनके फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। खेसारी के इस गाने का उनके फैंस काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे वहीँ अब इस गाने के सामने आते ही लोगों ने इसपर रियेक्ट करना भी शुरू कर दिया था। खेसारी ने गाने के रिलीज़ से पहले एक पोस्टर शेयर कर के इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी थी।

खेसारी लाल के साथ इस गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरीन सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। गाने के रिलीज़ के बाद से ही फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं कुछ ही देर में गाने को लाखों बार देखा जा चुका था वहीँ अभी भी लगातार इसके व्यूअरशिप में इज़ाफ़ा हो रहा है। वहीँ इस गाने वो खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा राज पर फिल्माया गया है। दोनों की केमिस्ट्री लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही इसपर ढेरों कमैंट्स और लाइक भी आ रहे हैं। खेसारी लाल और नेहा राज पर फिल्माए इस गाने को जिसे शिल्पी राज और एक्टर ने मिलकर गाया है उसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है वहीँ इसके लिरिक्स लिखे हैं प्रकाश परदेशी ने।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story