×

Bhojpuri Video: पवन सिंह ने एक्ट्रेस के साथ की मस्ती, वीडियो को कुछ ही दिनों में मिले 2 करोड़ से भी ज़्यादा व्यूज

Bhojpuri Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और दिव्या रल्हन स्टारर गाना इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है रिलीज़ होते ही इस गाने ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था।

Shweta Srivastava
Published on: 31 Jan 2023 5:49 AM GMT
Bhojpuri Video
X

Bhojpuri Video (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और दिव्या रल्हन स्टारर गाना इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है रिलीज़ होते ही इस गाने ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था। कुछ ही देर में गाने को ज़बरदस्त व्यूज मिलने शुरू हो गए थे। वहीँ देखते ही देखते ये टॉप पर आ गया है। आप भी देखिये ये भोजपुरी वीडियो।

हिट हुआ पवन सिंह का गाना

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने नए गाने 'कमरिया पत्रे पत्रे' (Kamariya Patre Patre) से सबका ध्यान खींच रहे हैं। पवन सिंह और शिल्पी राज द्वारा गाया गया ये जोशीला डांस नंबर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और रिलीज होने के कुछ ही हफ्तों में यूट्यूब पर 21 मिलियन व्यूज पार कर चुका है। गाने में दिव्या और पवन सिंह के शानदार डांस स्टेप्स फैंस का दिल जीत रहे हैं। गाने पर अपना प्यार बरसाते हुए एक फैन ने कहा, 'बेहतरीन गाना पवन जी' दूसरे ने लिखा, 'ये गाना रिकॉर्ड तोड़ने वाला है।'

इस वीडियो में जहाँ पवन सिंह काफी टशन में नज़र आ रहे हैं वहीँ एक्ट्रेस दिव्या रल्हन भी अपना जलवा बिखेरती दिखाई पड़ रहीं हैं। पवन सिंह यूँ भी काफी स्वैग में दिखाई पड़ते हैं साथ ही साथ इस बार भी कुछ ऐसा ही है इस वीडियो मे भी वो काफी दमदार अंदाज़ में दिख रहे हैं। वहीँ एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज़ सभी के पसीने छुड़ा रहा है। उन्होंने सफ़ेद रंग के शॉर्ट्स और शार्ट जैकेट पहनी हुई है साथ ही एक मल्टीकलरड ब्रालेट पहनी हुई है। उनके बोल्ड मूव्स सभी को दीवाना बना रहे हैं।

इस गाने को पवन सिंह के साथ पॉपुलर भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। दोनों एक साथ जब भी कोई गाना गाते हैं तो वो हिट हो ही जाता है वहीँ इस गाने का संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। ये गाना 11 दिसंबर 2022 को रिलीज़ हुआ था और तबसे अबतक इस गाने को 2 करोड़ से भी ज़्यादा व्यूज मिल चुकें हैं। फिलहाल अभी इसके व्यूज में और इज़ाफ़ा होने की सम्भावनाये हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story