TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Bhojpuri Video Song: काजल राघवानी के साथ रोमांटिक हुए खेसारी लाल, एक्ट्रेस बोलीं कमरिया से सड़िया छूटल

Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक रोमांटिक भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। आप भी देखिये दोनों का ये गाना।

Shweta Srivastava
Published on: 19 Aug 2022 12:26 PM GMT
Bhojpuri Romantic Video
X

Bhojpuri Romantic Video (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय स्टार हैं उनका कोई भी गाना जब रिलीज़ होता है तो वो हिट हो जाता है। ऐसा ही खेसारी और एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक रोमांटिक भोजपुरी गाना (Bhojpuri Romantic Video) सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। गाने को जमकर लोग देख रहें हैं और दोनों की ज़बरदस्त केमिस्ट्री को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। आप भी देखिये दोनों का ये गाना।

खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है जिसमे खेसारी और काजल काफी रोमांटिक मूड में नज़र आ रहे हैं। गाने के बोल हैं 'कमरिया से सड़िया छूटल' (Kamariya Se Sadiya Chhootal)। गाने को काफी ख़ूबसूरती से फिल्माया गया है जिसकी वजह से लोग इसे काफी पसंद करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में खेसारी काजल को छेड़ते नज़र आ रहे हैं वहीँ एक्ट्रेस अपने घर के कामों में व्यस्त हैं। वीडियो को जिस अंदाज़ से फिल्माया गया है वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिसकी वजह से इतने समय बाद भी लोगों को ये गाना पसंद आ रहा है।

बता दें खेसारी और काजल का ये रोमांटिक गाना फिल्म 'लिट्टी चोखा' (Litti Chokha) का है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। वहीँ गाने के बोल टुनटुन यादव ने लिखे हैं। साथ ही गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। फिलहाल गाने को लोग कई कई बार देख रहे हैं। यही वजह है कि गाने को अब तक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को Enterr10 Rangeela के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story