×

Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल ने भगाया इस एक्ट्रेस को, कहा ज़िन्दगी संग ही बिताएंगे!

Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल यादव के इस गाने को आप जितनी बार सुनेगे आपको उतना ही इस गाने से प्यार हो जायेगा। आप भी देखिये ये वीडियो।

Shweta Srivastava
Published on: 22 July 2022 2:33 PM GMT
Bhojpuri Song
X

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) का एक गाना काफी समय पहले आया था लेकिन ये आज पसंद बना हुआ है। इस गाने को आप जितनी बार सुनेगे आपको उतना ही इस गाने से प्यार हो जायेगा। वहीँ एक बार फिर इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। गाने के बोल हैं,'नून रोटी खाएंगे ज़िन्दगी संग ही बिताएंगे .... ठीक है (Noon Roti Khayenge)।" ये गाना जब रिलीज़ हुआ था तब इसने सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए थे वहीँ आज भी ये गाना इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है। आप भी देखिये ये वीडियो।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल एक मल्टी टैलेंटेड एक्टर हैं जहाँ एक्टिंग के कायल हैं वहीँ उनकी सिंगिंग और डांस मूव्स के भी दीवाने हैं। ऐसा ही एक गाना आया था ,'नून रोटी खाएंगे ज़िन्दगी संग ही बिताएंगे .... ठीक है। जिसने रिलीज़ होते ही हर तरफ हंगामा मचा दिया था हर किसी की ज़ुबान पर बस यही गाना था। इतना ही नहीं इस गाने पर फैंस से लेकर सेलेब्स ने भी खूब रील्स बनाई थी। अब एक बार फिर इस गाने ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। गाने में खेसारी लाल के साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह नज़र आ रहीं हैं।

खेसारी लाल की फैन फॉलोविंग भी काफी ज़बरदस्त है उनका कोई भी वीडियो आता है वो वो वैसे भी मिलियन क्लब हो ही जाता है। वहीँ इस गाने पर भी खूब व्यूज आ रहे हैं और ये व्यू काउंट लगातार बढ़ भी रहा है। लोग भर भर कर कमैंट्स भी करते नज़र आ रहे हैं। फैंस को खेसारी का ये गाना काफी पसंद है और वो अक्सर शोज़ गाने को गाते देखे गयें हैं। एक बार खेसारी लाल यादव टेलेविज़न के शो द कपिल शर्मा शो तब भी उन्होंने ये गाना सुनाया था। खेसारी का ये गाना कोरोना काल में रिलीज़ हुआ था उस समय बड़े शहरों से लोग बिहार और यू पी के लिए पलायन कर रहे थे उस वक़्त ये गाना इसलिए भी पॉपुलर हुआ था क्योकि मजदूर और सभी मेहनतकश लोग अपना काम धंधा बंद होने के बाद घर वापसी कर रहे थे ऐसे में वो सभी यही कह रहे थे कि,नून रोटी खाएंगे ज़िन्दगी संग ही बिताएंगे।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story