×

Bhojpuri Video Song: निरहुआ को याद करके शर्मा गईं आम्रपाली दुबे,कहा-जिया बोले पिया पिया हो

Bhojpuri Video Song: आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की जोड़ी वैसे भी कमाल है और इनके बीच की केमिस्ट्री पर लोग अपना दिल हार रहे हैं। आप भी देखिये दोनों का ये प्यारा सा गीत।

Shweta Srivastava
Published on: 13 July 2022 10:29 AM GMT
Bhojpuri Song
X

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की चहेती एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे जब भी पर्दे पर आतीं हैं कमाल दिखा देतीं हैं। उनका हर एक अंदाज़ लोगों को पसंद आता है ऐसा ही आम्रपाली की फिल्म का एक गाना आजकल सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। लोग इस गाने में आम्रपाली की सादगी और स्टाइल के कायल हो रहे हैं। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भी नज़र आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी वैसे भी कमाल है और इनके बीच की केमिस्ट्री पर लोग अपना दिल हार रहे हैं। आप भी देखिये ये प्यारा सा गीत।

आपको बता दें आम्रपाली और दिनेश लाल यादव पर फिल्माया गाना 'मन के पंक्षी उड़े' को कल्पना और आलोक कुमार ने गाया है। वहीँ गाने के बोल राजेश मिश्रा ने लिखे हैं । इस गाने के निर्देशक हैं मंजुल ठाकुर। ये फिल्म 'राजा बाबू' का गाना है। जिसे वेव म्यूज़िक चैनल से यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। गाने का म्यूजिक कंपोज किया हैं छोटे बाबा ने। गान में आम्रपाली दुबे पहले नीले रंग की साड़ी में एक दम देसी अवतार में काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। वहीँ वो दिनेश लाल यादव को याद करके गाना गए रहीं हैं। और मन ही मन उन्हें याद करके शर्मा भी रहीं हैं। वहीँ फैंस उनकी इस अदा को देखकर उनके दीवाने हुए जा रहे हैं।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ जब भी एक साथ आते हैं वो गाना हो या फिल्म हिट होना लगभग तय हो ही जाता है। अब वही दोनों का एक गाना जिसे रिलीज़ हुए काफी समय हो गया है सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ट्रेंड कर रहा है। अभी तक इस गाने को 58,314,703 बार देखा जा चूका है और लगातार इसके व्यूज में इज़ाफ़ा हो रहा है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story