×

Bhojpuri Video: आधी रात को अक्षरा सिंह के कमरे में घुस आये निरहुआ, एक्ट्रेस को ऐसे देख डर कर भागने पर हुए मजबूर

Bhojpuri Video: इस समय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव के एक गाने ने ग़दर मचाई हुई है। भोजपुरी गाना इस समय लोगों के दिलों पर छाया हुआ है और वायरल हो रहा है।

Shweta Srivastava
Published on: 27 Jan 2023 7:30 AM GMT
Bhojpuri Video
X

Bhojpuri Video (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के गानों ने आज अपनी जगह लोगों के दिलों में बना ली है। लोगों की पार्टी और शादियां भोजपुरी म्यूजिक के बिना अब अधूरी और फीकी लगती है। वहीँ भोजपुरी सितारों की फैन फॉलोइंग भी ज़बरदस्त है। उनके गाने और फिल्में रिलीज़ होते ही लोगों का क्रेज देखते ही बनता है। वहीँ भोजपुरी के सुररस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) की भी ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहीँ इस समय ऐसा ही एक भोजपुरी गाना इस समय लोगों के दिलों पर छाया हुआ है और वायरल हो रहा है।

भोजपुरी गाना हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर आये दिन कोई न कोई भोजपुरी गाना ट्रेंड करता दिख जाता है वहीँ इस समय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव के एक गाने ने ग़दर मचाई हुई है। ये गाना यूँ तो कुछ समय पुराना है लेकिन एक बार फिर से इस गाने ने लोगों के दिलों को धड़का दिया है। फैंस इस गाने को न सिर्फ खूब पसंद कर रहे हैं बल्कि दोनों की जोड़ी पर भी रियेक्ट करते नज़र आ रहे हैं। सभी का मानना है कि अक्षरा और निरहुआ की जोड़ी काफी प्यारी और ज़बरदस्त लग रही है। गाना काफी रोमांटिक लग रहा है जिसमे दिनेश लाल आधी रात में अक्षरा के कमरे में घुस जाते हैं। जहाँ अक्षरा उन्हें पकड़ लेतीं हैं। वहीँ अक्षरा से एक्टर खफा नज़र आ रहे हैं। और वो अपने अंदाज़ में उन्हें मानतीं नज़र आ रहीं हैं।

गाने पर लोग रियेक्ट कर रहे हैं गाने के बोल हैं राती के डेढ़ बजे। जिसे अक्षरा और दिनेश लाल यादव पर फिल्माया गया है और ये उनकी फिल्म जान लेबू का का है। इस गाने को खुद निरहुआ ने अपनी आवाज़ दी है वहीँ उनका साथ दिया है प्रियंका सिंह ने। इस गाने को काफी अच्छे से फिल्माया गया है और दोनों की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। अक्षरा ने इसमें पिंक कलर की नाईटी पहनी हुई है और वो अपने इस ऑउटफिट में काफी बोल्ड और हॉट नज़र आ रहीं है। और वीडियो में दिनेश लाल अक्षरा से अपनी जान बचते नज़र आ रहे हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story