×

Bhojpuri Video Song: निरहुआ-आम्रपाली की जबरदस्त कैमेस्ट्री, फैंस का छूटा पसीना, देखें पूरा वीडियो

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी की सुपरहिट फिल्म मोकामा 0 किमी के राजा जान मारे (Raja Jaan Mare) गाने की। इस रोमांटिक गाने में दोनों एक-दूसरे से रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 4 July 2022 3:47 PM GMT
Raja Jaan Mare
X

राजा जान मारे (फोटो-सोशल मीडिया)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal yadav Nirahua) और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जबरदस्त जोड़ी के लाखों फैंस दीवाने हैं। दोनों ही स्टार्स की जबरदस्त कैमिस्ट्री को ऑनस्क्रीन स्क्रीन काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में अब इस सुपरहिट जोड़ी एक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जीं हां हम बात कर रहे हैं कि भोजपुरी की सुपरहिट फिल्म मोकामा 0 किमी के राजा जान मारे (Raja Jaan Mare) गाने की। इस रोमांटिक गाने में दोनों एक-दूसरे से रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। एक तो इन स्टार्स की जबरदस्त कैमिस्ट्री और ऊपर से रोमाटिंक गाने की जुगलबंदी ने फैंस का दिल खुश कर दिया।

इस रोमाटिंक गाने को कल्पना और केवल प्रजापति ने गाया है। साथ ही इस रोमांटिक गाने के मीठ-प्यारे सुनहरे बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। वहीं इसे म्यूजिक राजेश रजनीश में दिया है।

भोजपुरी इंडस्ट्री की इस लाजवाब फिल्म के निर्माता सुजीत तिवारी हैं। बता दें, निरहुआ और आम्रपाली के इस रोमांटिक गानें को अब तक 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 50,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लगातार इस गाने को फैंस पसंद कर रहे हैं। तेजी से बढ़ते लाइक्स ही इस बात के गवाह हैं।

इससे पहले भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दोनों का 'तोहर आदत हो रहल बा' एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी शानदार तरीके से ट्रेंड हो रहा था। बता दें, ये फिल्म रोमियो राजा का गाना है जिसे लोग एक बार फिर खूब पसंद कर रहे हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story