×

Bhojpuri Video Song: सुहागरात रिहर्सल में ही रोमांटिक हुए Pawan Singh, Kajal Raghwani के साथ की ऐसी हरकत

Bhojpuri Video Song: पवन सिंह वीडियो में काजल राघवानी को सुहाग रात की रिहर्सल करवाते नज़र आ रहे हैं। आप भी देखिये दोनों का ये ज़बरदस्त सांग।

Shweta Srivastava
Published on: 10 Aug 2022 6:06 AM GMT
Romantic Bhojpuri Song
X

Romantic Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह (Pawan Singh) के हर तरफ चर्चे हैं साथ ही उन्हें सभी रोमांटिक एक्टर के रूप में भी जानते हैं। वहीँ अब उनका एक गाना काफी ज़्यादा वायरल हो रहा है। जिसमे वो एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ मस्ती करते और रोमांटिक मूड में नज़र आ रहे हैं। पवन सिंह वीडियो में काजल राघवानी को सुहाग रात की रिहर्सल करवाते नज़र आ रहे हैं। आप भी देखिये दोनों का ये ज़बरदस्त सांग।

पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं साथ उनका हर गाना हिट भी हो जाता है। वहीँ उनका एक पुराना गाना 'चल चला रानी रिहर्सल करा दी' (Rihalsal Kara Di) काफी हिट हो रहा है। गाने में पवन सिंह काजल राघवानी के साथ काफी रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। वहीँ लोगों को भी दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। जहाँ एक तरफ रोमांटिक एक्टर पवन सिंह हैं तो दूसरी तरफ बोल्ड एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) नज़र आ रहीं हैं। काजल इस वीडियो में दुल्हन की तरह सजी हुई हैं वहीँ पवन सिंह उन्हें सीखा रहे हैं कि सुहागरात में क्या होता है। देखिये क्या क्या हो रहा है इस वीडियो में।

ये गाना 'चल चला रानी रिहर्सल करा दी' फिल्म 'मैंने उनको साजन चुन लिया' (Maine Unko Sajan Chun Liya) से लिया गया है। जिसे अपने स्वर से सजाया है पवन सिंह और इंदु सोनाली ने। गाने के बोल लिखे हैं विमल निर्मल ने और इसका म्यूजिक दिया है छोटे बाबा ने। गाने को अभी तक 6,090,530 बार देखा जा चुका है और इसके व्यूज भी लगातार बढ़ रहे हैं। इस गाने को DRJ रिकार्ड्स रीजिनल चैनल से यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। गाने में पवन और काजल को देखकर लोग काफी कमैंट्स कर रहे हैं लोगों को दोनों के बीच की केमिस्ट्री और उनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही है। यही वजह है की काफी समय पहले रिलीज़ हुए इस गाने को आज भी लोग अपना प्यार दे रहे हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story