TRENDING TAGS :
Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल और काजल ने किया चांदनी रात में रोमांस, एक्टर बोले 'तकिया के साइड करा'
Bhojpuri Video Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल और काजल राघवानी का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा हैc आप भी देखिये ये भोजपुरी गाना।
Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)
Bhojpuri Video Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल और काजल राघवानी का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और यूट्यूब पर सभी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ फैंस इस गाने को देखकर कई तरह के कमैंट्स करते नज़र आ रहे हैं। आप भी देखिये ये भोजपुरी गाना जो इस समय इंटरनेट पर तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है।
खेसारी लाल यादव के गाने और वीडियो आए दिन धमाल मचाते रहते हैं। एक्टर के पुराने और नए ट्रैक ऑनलाइन काफी लोकप्रिय भी हैं। वहीँ उनका गाना एक बार फिर फैंस का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर खेसारी लाल और काजल राघवानी के भोजपुरी गाने "तकिया के साइड करा" की चर्चा जोरों पर है। जिसके बाद से ही यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव और काजल ट्रेंड कर रहे हैं। इस गाने के अब तक 42,944,211 बार देखा जा चुका हैं। ये गाना फिल्म दीवानापन का है, और दर्शक इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं, यहां तक कि खेसारी लाल यादव और काजल को टॉप की जोड़ी तक बता रहे हैं।
गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी दोनों की ही गज़ब की फैन फॉलोइंग है। साथ ही लोग इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। वहीँ दोनों को इस गाने में भी खूब पसंद किया जा रहा है।
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के फैंस उन्हें साथ देखना काफी पसंद करते हैं। भोजपुरी अभिनेताओं में सबसे ज्यादा लोकप्रियता उन्हें प्राप्त है।
काजल राघवानी की बात करें तो वो अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की शीर्ष एक्ट्रेसस में शुमार हैं। फैंस ने खेसारी लाल के साथ काजल राघवानी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और फिल्मों में उनकी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति को काफी सराहा है। 2011 की सुगना फिल्म से काजल राघवानी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके पास अब एक बड़ा सोशल मीडिया फैन बेस मौजूद है।