×

Bhojpuri Video Songs: इन हिट बॉलीवुड गानों का भोजपुरी वर्जन कमाल का, क्या आपने सुने हैं ये गाने?

Bhojpuri Video Songs: क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ बॉलीवुड गानों के ज़बरदस्त रीमेक भी हैं जो काफी पॉपुलर भी हुए थे। चलिए आज हम आपको दिखते हैं कुछ ऐसे ही गाने।

Shweta Srivastava
Published on: 16 Sep 2022 1:41 PM GMT
Bhojpuri Songs
X

Bhojpuri Songs (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Songs: भोजपुरी गाने का क्रेज धीरे धीरे बढ़ता चला जा रहा है वहीँ हर दिन भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते नज़र आते हैं। साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री काफी तेज़ी से ग्रो कर रही है जिसने न सिर्फ भोजपुरी गानों और फिल्मों को पहचान दी है बल्कि भोजपुरी कलाकारों को भी खूब पसंद किया जाता है। इन सभी सितारों की लम्बी चौड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ बॉलीवुड गानों के ज़बरदस्त रीमेक भी हैं जो काफी पॉपुलर भी हुए थे तो चलिए आज हम आपको दिखते हैं कुछ ऐसे ही गाने जो बॉलीवुड गानों के भोजपुरी रीमेक हैं।

गाने तो कई तरह के सुनने को मिलते हैं, लेकिन भोजपुरी गानों का एक अलग ही रुतबा देखने को मिलता है। पिछले कुछ सालों में इंडस्ट्री में काफी कुछ बदलते देखा गया है। अब भोजपुरी इंडस्ट्री में गानों पर अच्छी खासी रकम लगाई जा रही है। बदलते समय के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक नया चलन शुरू हो गया है। इसी चलन के चलते भोजपुरी गानों को बॉलीवुड गानों को कॉपी करके बनाया गया है। आइए जानते हैं भोजपुरी इंडस्‍ट्री हिंदी गानों को कॉपी करने के मामले में कितनी कामयाब रही।

परदेसिया (Pardesiya)

खेसारी लाल यादव का गाना 'परदेसिया' भी हिंदी गाने का रीमेक है। जिसे शिल्पी राज के साथ खेसारी लाल ने गाया है। हालांकि इस भोजपुरी गाने को ओरिजिनल गाने जितना पसंद नहीं किया जा सका।

रश्के कमर (Rashke Qamar)

'बादशाहो' का ये गाना जब भी लोगों के कानों में पहुंचता है तो लोगों के दिलों तक पहुंच जाता है। साथ ही मन अपने आप रोमांटिक होने लगता है। हिंदी गाने की लोकप्रियता को देखते हुए पवन सिंह ने इसका भोजपुरी वर्जन रिलीज किया। हिंदी गाने की तरह 'मेरे रश्के कमर' का भोजपुरी वर्जन भी काफी हिट हुआ था।

तुमसा कोई प्यारा (Tumsa Koi Pyara)

90 के दशक के सदाबहार गानों की बात करें तो फिल्म खुद्दार का गाना 'तुमसा कोई प्यार' लोगों की पहली पसंद हुआ करता था। वहीँ इस हिंदी गाने का भोजपुरी वर्जन भी बन चुका है। गाना हिट है या फ्लॉप, आप खुद सुन कर अंदाजा लगा सकते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story