×

Bhojpuri Video: देखें Nirahua और Aamrapali के बेहतरीन टॉप 10 सांग्स की लिस्ट, सभी गाने एक से बढ़कर एक

Bhojpuri Video Songs: दिनेश लाल और आम्रपाली दुबे ने एक साथ कई फिल्में की हैं। आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं इसी हिट जोड़ी के कुछ सुपरहिट गानों की लिस्ट।

Shweta Srivastava
Published on: 14 July 2022 6:02 AM GMT
Nirahua and Aamrapali Top 10 Hit Songs
X

Nirahua and Aamrapali Top 10 Hit Songs (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Songs: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और ग्लैमरस अभिनेत्री आम्रपाली दूबे जब भी साथ आते हैं तो उनके फैंस इस जोड़ी के दीवाने हो जाते हैं। दोनों की केमिस्ट्री काफी ज़बरदस्त है यानि वजह है दोनों की कोई फिल्म हो या म्यूजिक वीडियो लोगों के दिलों पर छाह जाता है। इनकी जोड़ी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। एक्टर दिनेश लाल यादव और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने एक साथ कई फिल्में की हैं। आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं इसी हिट जोड़ी के कुछ सुपरहिट गानों की लिस्ट।

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और अ‌भिनेत्री आम्रपाली दूबे ने साथ में 25 से भी ज़्यादा फिल्में की हैं। वहीँ जब दोनों सिल्वर स्क्रीन पर आते हैं फैंस दोनों के बीच की केमिस्ट्री को देखकर दीवाने हो जाते हैं। आज हम आपके लिए "निरहुआ'-आम्रपाली " के 10 सूपर डूपर हिट गाने लाए हैं तो चलिए देखिए निरहुआ' – आम्रपाली के 10 सूपरहिट गाने –

ईजहार धीरे धीरे

नशा में चढ़ल बा

लोटेला छौड़ी खूब लोटेला

तिरिया के बिरिया

खालS बबुआ मूली के पराठा

कोरा भर के

रजाई में से

आवs ऐ आम्रपाली निरहुआ रंग डाली

कवन कसूर भईल ऐ विधाता

बेटा राउर बड़े बड़का

गौरतलब है कि निरहुआ फिल्मों के बाद अब राजनीति में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं। हाल ही में 'निरहुआ' ने लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ से शानदार जीत भी हासिल की थी। वहीँ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की जोड़ी उनके साथ काफी सुपरहिट रही है। दोनों ने एक साथ कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। जीत के बाद आम्रपाली ने भी दिनेश लाल को बधाई दी थी। जिसके खूब चर्चे भी हुए। उन्होंने निरहुआ के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था , 'आज़मगढ़ में कमल खिल गया बधाई हो सांसद जी। आज़मगढ़ की जनता की सेवा तो आप पहले भी करते थे, लेकिन आज आज़मगढ़ की जनता ने भी आपको सेवा करने का अधिकार और आशीर्वाद दे दिया है जयश्रीराम।' दोनों की शादी के भी खूब चर्चे होते रहते हैं। ये उनके फैंस का प्यार ही है जो उन्हें स्क्रीन के साथ साथ असल जीवन में भी साथ देखना चाहता है।

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने पोस्ट के ज़रिये अपने फैंस से जुड़े भी रहते हैं। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि उनके इन गानों की लिस्ट आपको भी काफी पसंद आई होगी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story