×

Bhojpuri Video Songs: इमोशनल करने वाले Khesari Lal Yadav ने सबको किया भावुक, देखिए ये भोजपुरी गाना

Bhojpuri New Song Out: खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का नया गाना सेनुरवा आज रिलीज़ हो गया है जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। ये गाना फैंस को काफी इमोशनल कर रहा है।

Shweta Srivastava
Published on: 1 Dec 2022 8:05 AM GMT
Bhojpuri New Song Out
X

Bhojpuri New Song Out (Image Credit-Social Media)

Click the Play button to listen to article

Bhojpuri New Song Out: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आजकल सुर्ख़ियों में हैं। उनकी गिनती भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में होती है वो न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। यूँ तो वो आजकल विवादों में चल रहे हैं साथ ही उन्होंने अपनी बात को सबके सामने लाने के लिए लाइव आकर सभी से अनुरोध किया कि वो उन्हें और उनके परिवार को परेशान न करें। उनकी बेटी की तरवीरों को लेकर कुछ लोग अश्लील गाने बना रहे हैं जिसके लिए खेसारी ने कहा कि वो अपनी बेटी को क्या जवाब देंगे उन्हें नहीं पता। वहीँ इन सबके बीच खेसारी का एक गाना भी रिलीज़ हुआ है।

खेसारी लाल यादव ने हमेशा ही अपने दर्शकों का मनोरंजन किया है जिसका जिक्र उन्होंने लाइव आकर भी किया। उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर ये मुकाम हासिल किया है वहीँ उनका एक गाना जिसका टाइटल है सेनुरवा (Senurwa) वो आज रिलीज़ हो गया है। जिसमे उनके साथ आम्रपाली दुबे हैं। गाना एक सैड सांग है जिसमे दो प्यार करने वालों की जुदाई दिखाई गयी है। इस गाने में दोनों को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश है और दोनों की जोड़ी उन्हें काफी पसंद भी आ रही है।

आपको बता दें इस गाने सेनुरवा को एसआरके म्यूजिक ने अपने यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज़ किया है। गाना खेसारी और आम्रपाली पर फिल्माया गया है जिसमे दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं ऐसा दिखया गया है। लेकिन दोनों की शादी किसी और से होने जा रही है। दोनों का इस बात को लेकर एक दूसरे से झगड़ा हो जाता है। जिसके बाद दोनों को ग़लतफ़हमी हो जाती है। दोनों की शादी की रस्मे चल रही होती हैं लेकिन दोनों ही दुखी नज़र आते हैं।

रिलीज़ होते ही इस गाने को लोगों के पॉजिटिव रिस्पांस मिलने शुरू हो गए हैं। जहाँ इस गाने को 10 हजार से ज्यादा के लाइक्स मिल चुके हैं। गौरतलब है कि ये गाना फिल्म डोली सजा के रखना (Doli Saja Ke Rakhna) का है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story