×

Bhojpuri Gana 2022: खेसारी लाल यादव ने किया कनिष्का नेगी के साथ रोमांस, बोले 'मैं इश्क हूं बुखार नहीं'

Bhojpuri Gana 2022: खेसारी लाल यादव अक्सर ही इंटरनेट पर धूम मचाते नज़र आ जाते हैं। आप भी देखिये खेसारी लाल यादव और कनिष्का नेगी की ये गज़ब की जोड़ी का बेहतरीन रोमांस।

Shweta Srivastava
Published on: 2 Sep 2022 3:32 AM GMT
Bhojpuri Gana 2022
X

Bhojpuri Gana 2022 (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Video Songs 2022: भोजपुरी फिल्म के मशहूर एक्टर और गायक खेसारी लाल यादव अक्सर ही इंटरनेट पर धूम मचाते नज़र आ जाते हैं। उनका हर गाना उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। वहीँ खेसारी का एक रोमांटिक और रोमांस से भरा गाना एक बार फिर से छाने लगा हैं। इस गाने में खेसारी लाल और कनिष्का नेगी नज़र आ रहे हैं जिनके बीच की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। वहीँ इस गाने ने एक बार फिर से धूम मचा दी है। आप भी देखिये खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav) और कनिष्का नेगी (Kanishka Negi) की ये गज़ब की जोड़ी का बेहतरीन रोमांस।

खेसारी लाल का गाना खूब देखा और सुना जा रहा है। दरअसल उनका भोजपुरी सांग 'इश्क' एक बार फिर यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। खेसारी लाल यादव के गाने 'मैं इश्क हूं बुखार नहीं' को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ये गाना भले ही काफी समय पहले रिलीज़ हुआ हो लेकिन लोग इसे आज भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव एकदम नए लुक में नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि ये भोजपुरी गाना नहीं बल्कि हिंदी गाना है। गानों में उनके साथ कनिष्का नेगी हैं। दोनों की जोड़ी कमाल की है और यही वजह है कि यूट्यूब पर इस गाने को 45.6 मिलियन बार देखा जा चुका है। अभी तक इस गाने को 45,521,461 व्यूज मिल चुके हैं।

खेसारी लाल यादव और कनिष्का नेगी का 'इश्क' गाना 25 दिसंबर साल 2020 को रिलीज हुआ था। गाने को अब तक 6 करोड़ से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं. 'इश्क' गाने को खेसारी लाल यादव और कनिष्का नेगी ने ही गाया है, जबकि इसके बोल यादव राज ने लिखे हैं और संगीत विनय विनायक ने दिया है। इस तरह खेसारी लाल यादव ने दिखा दिया है कि वो यूट्यूब पर अपने गानों और अंदाज से फैंस का दिल जीतना बखूबी जानते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story