×

Bhojpuri Video Songs: 2022 में पवन सिंह से ज्यादा देखा गया खेसारी-कल्लू का गाना, 100 मिलियन का आंकड़ा पार

Bhojpuri Video Songs: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह से लेकर जुबली स्टार खेसारी लाल यादव इन दोनों ही स्टार्स के इस साल 2022 में कई गाने रिलीज हुईं हैं और इन गाने ने वीडियोज ने इंटरनेट पर खूब धमाल भी मचाया है। ऐसे में इन दो भोजपुरी स्टार्स के कुछ भोजपुरी गाने ऐसे भी रहें हैं जिन्होंने व्यूज के मामलें में 100 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है।

Anushka Rati
Published on: 26 Dec 2022 12:34 AM GMT
Bhojpuri Video Songs: 2022 में पवन सिंह से ज्यादा देखा गया खेसारी-कल्लू का गाना, 100 मिलियन का आंकड़ा पार
X

Bhojpuri Highest Viewed Songs (image: social media)

Bhojpuri 100 Million Views Songs in 2022: इस साल 2022 में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ कई भोजपुरी सेलेब्स के गाने रिलीज हुऐं हैं और इनके गाने भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में रहें हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस साल पवन सिंह से ज्यादा खेसारी लाल और अरविंद अकेला कल्लू के गाने को दर्शकों ने सबसे ज्यादा देखा हैं। हालांकि,इन सभी गानों के व्यूज 100 मिलियन से ज्यादा हैं।

देखिए उन भोजपुरी गानों को जिन्हें मिलें हैं 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज

'दिलवा ले गईले राजा'

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्सप्रेशन क्वीन नीलम गिरी और सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव का ये नया भोजपुरी गाना 'दिलवा ले गईले राजा' के वीडियो को अब तक 135 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। सितंबर महीने में रिलीज किया गया ये भोजपुरी वीडियो सॉन्ग आज भी म्यूजिक लिस्ट में टॉप 4 पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को निरहुआ के साथ फीमेल सिंगर शिल्पी राज ने भी गाया है।

'लाल घाघरा'

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह का इस साल का सबसे हिट सॉन्ग 'लाल घाघरा' रहा है। इस गाने की खासियत ये है कि ये आज भी म्यूजिक लिस्ट में 12वें नंबर पर अपनी जगह बनाए रखी है। इस गाने को इस साल सितंबर महीने में रिलीज किया गया था और तब से लेकर अभी तक इस गाने को 140 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को पवन सिंह के साथ भोजपुरी फीमेल सिंगर शिल्पी राज ने गाया है।

'हरी-हरी ओढ़नी'

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस डिंपल सिंह स्टारर भोजपुरी गाना 'हरी-हरी ओढ़नी' रिलीज होते ही इंटरनेट और रील्स में छा गया था। इस गाने को एक महीने में ही पूरे 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चूकें हैं। बता दें कि अब भी यूट्यूब की म्यूजिक लिस्ट में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इस को सिंगर पवन के साथ सिंगर अनुपमा यादव ने गाया है।

'नथुनिया'

इस साल 2022 में मेगास्टार खेसारी लाल यादव के कईं म्यूजिक वीडियो सोंग्स रिलीज कियें हैं। खेसारी के हर गाने यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बनें रहें हैं। बता दें कि इस साल 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज में एक्टर खेसारी लाल का गाना 'नथुनिया' रहा है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अर्शिया अर्शी ने अपनी अदाएं बिखेरीं हैं। एक्टर खेसारी लाल के इस गाने नाथुनिया को व्यूज के मामले में पवन सिंह के गानों से बहुत ज्यादा ही आगे है। जहां खेसारी लाल के नाथुनिया गाने को अब तक 265 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चूकें हैं। इस गाने को एक्टर और सिंगर खेसारी लाल के साथ भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है।

'नाच रे पतरकी 2.0'

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का इस साल रिलीज हुआ भोजपुरी गाना 'नाच रे पतरकी 2.0' को अब तक 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुकें हैं और इस गान में एक्टर कल्लू ने भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के साथ शानदार डांस स्टेप्स कियें हैं और खेसारी लाल का ये गाना आज भी म्यूजिक लिस्ट में टॉप 100 सॉन्ग्स लिस्ट में 77वें नंबर ट्रेंड कर रहा है।



Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story