×

Bhojpuri Video Songs: रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना "बड़का लईका भुलाइल बा" हुआ वायरल

Bhojpuri Video Songs: नवरात्रि के मौके पर जहां भोजपुरी की सुपरस्टार और सुपरग्लैम एक्ट्रेस अक्षरा सिंह मां दुर्गा पर बना गाना यूट्यूब पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा था।

Anushka Rati
Published on: 3 Oct 2022 12:42 PM GMT
Ritesh Pandey song Badka Laika Bhulail Ba
X

Ritesh Pandey Song Badka Laika Bhulail Ba (Photo - Social Media)

Bhojpuri Video Songs: रितेश पांडे के इस नए भोजपुरी गाने को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पंसद कर रहें हैं। साथ ही उनके फैंस उनके हर भोजपुरी गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं रितेश भी अपने फैंस की डिमांड और उनकी पसंद पर गाने रिलीज करते रहते हैं। इसके साथ ही रितेश पांडे और नेहा राज का नया नवरात्रि स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग कल रिलीज हो चुका है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि नेहा राज और रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना 2022 'छोटका बा बड़का भुलाईल बा' कल रिलीज हो गया है। जहां इस गाने को रिद्धी म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर जारी कर दिया गया है। वहीं इस गाने की लिरिक्स को प्रकाश परदेशी ने लिखा है और एडीआर आनंद के निर्देशन में यह गाना बना है। बता दें कि इस गाने को रितेश के फैंस का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है।

इस बीच अगर हम रितेश के इस नए गाने कि बात करें तो, 'छोटका बा बड़का भुलाईल बा' गाने के वीडियो में रितेश पांडे अपनी पत्नी से कहते हैं कि काहे हाल्ही हाल्ही एतना फोन करत बाड़ू कुछ बात बा का कहे में डरत तारु, बोल मेला में पैईसा ओराईल बा जिसके बाद गाने में उनकी पत्नी बनी एक्ट्रेस बोलती हैं साथे छोटका लइकवा बा, पिया बड़का भुलाईल बा, भोरही के आईल पिया हो गईल सांझ जी, आवत नईखे नजर जी, लगाल बा जाम जी, जोह जोह थाक गईली, छोड़ले बा हाथ बड़का जलेबी खाईब में.

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story