×

Bhojpuri Video Songs: Khesari Lal के नए भोजपुरी गाने "हसीना" में यामिनी सिंह लगाया अपने बोल्डनेस का तड़का

Bhojpuri New Song: भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव का नया तड़कता-भड़कता भोजपुरी वीडियो सॉन्ग रिलीज किया गया है और इस गाने का टाइटल 'हसीना' रखा गया है।

Anushka Rati
Published on: 25 Nov 2022 2:00 AM GMT
Bhojpuri Video Songs: Khesari Lal के नए भोजपुरी गाने हसीना में यामिनी सिंह लगाया अपने बोल्डनेस का तड़का
X

New Bhojpuri Song (image: social media)

Khesari Lal Yadav New Song- आपको बता दें कि भोजपुरी की सुपरस्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह का नया गाना 'हसीना' का खेसारी और यामिनी के सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार था। साथ ही इसका टीजर वीडियो बीते दिन ही रिलीज किया गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया था। जहां ऐसे में अब उनका नया वीडियो सॉन्ग 'हसीना' को यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। साथ ही इसे दर्शकों की ओर से भी काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और खेसारी लाल का ये वीडियो सॉन्ग रिलीज होते ही इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है। खेसारी लाल के इस नए गाने में यामिनी ने अपने ब्यूटी और बोल्डनेस का गजब का तड़का लगाया है।

वहीं भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस यामिनी सिंह का ये रोमांटिक गाना 'हसीना' के वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। सारेगामा यूट्यूब चैनल पर इन दिनों बैक टू बैक कई हिट भोजपुरी गाने रिलीज किए जा चुके हैं। इन हिट भोजपुरी गानों की लिस्ट में शुमार खेसारी का 'तबला' और पवन सिंह का 'लाल घाघरा' जैसे गाने शामिल हैं। भोजपुरी के ये दोनों ही गाने ब्लॉकबस्टर रहे थे। साथ ही इसी कड़ी में अब खेसारी का एक और गाना 'हसीना' को भी शामिल कर दिया गया है। साथ ही इस गाने का वीडियो देखकर तो हर कोई झूमने पर मजबूर होते नजर आ रहें हैं। इस नए भोजपुरी गाने में एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने अपनी बोल्ड अदाएं दिखाई है, जिसे देखकर उनका हर फैन उनपर फिदा है। इस भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह की ऐसी कातिल अदा पहली बार दिखाई दी है और उनकी इन सिजलिंग अदाएं बेहद कमाल की हैं। इसके अलावा इस गाने को कुछ ही देर में चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे एक लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं।

इसके साथ ही इस भोजपुरी के नए गाने हसीना के वीडियो में एक्ट्रेस यामिनी सिंह का घाघरा वाला लुक तो कहर ढा रहा है और उनके घाघरे के साथ साथ यामिनी के डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस भी बेहद जबरदस्त हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव के गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। यूं तो भोजपुरी गानों पर अक्सर अश्लीलता का धब्बा लगता रहा है मगर अब भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी कुछ अलग और बेहतर देखने के लिए मिल रहा है। जिसमें से एक सबसे इंपोर्टेंट ये बात है कि अब अश्लीलता से परे गाने और फिल्मों का निर्माण किया जाने लगा है। जिन्हें भोजपुरी गाने और फिल्मों के दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं।

इसके अलावा खेसारी लाल का गाना 'हसीना' को खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने भी अपनी आवाज दी है। बता दें कि दोनों की आवाज में इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहें हैं। इस गाने को गाने को यामिनी सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने को छोटू यादव ने लिखा हैं और म्यूजिक विक्की कोक्स ने दिया हैं। इस गाने के वीडियो को डायरेक्टर और कोरियोग्राफर गीता तमता (जेनिथ) ने डायरेक्ट किया हैं। इस गाने के असिस्टेंट कोरियोग्राफर जपनीत हैं और कंपोजिशन शुभम तिवारी ने किया और प्रोडक्शन अभय पांडे द्वारा किया गया है।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story