×

Bhojpuri Vivah Geet 2021: बेहद मार्मिक है अंतरा सिंह प्रियंका का विवाह गीत 'बाबा करू ने कन्यादानी', देखें VIDEO

Bhojpuri Vivah Geet 2021: विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में अंतरा सिंह प्रियंका का विवाह स्पेशल गीत (antra singh priyanka vivah special geet) ‘बाबा करू ने कन्यादानी’ आज ही भोजपुरी के यूट्यूब चैनल वेब म्यूजिक पर रिलीज किया गया है।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 29 Nov 2021 7:48 AM GMT
Antara Singh Priyanka Vivah Geet
X

अंतरा सिंह प्रियंका विवाह गीत (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Vivah Geet 2021: विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में सभी भोजपुरी गायक अपना-अपना गाना रिलीज कर रहे हैं। इस कड़ी में भोजपुरी पर्दे के मशहूर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका का एक मार्मिक विवाह गीत (Antra Singh Priyanka ka vivah geet) रिलीज हुआ है। इस विवाह गीत का बोल 'बाबा करू ने कन्यादानी' (Baba Karu Ne Kanyadan) है।

अंतरा सिंह इन दिनों अपनी सुरीली आवाज के दम पर भोजपुरी दर्शकों के बीच राज कर रही हैं। अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज ही आज उनकी पहचान बन गई हैं। जब भी अंतरा का कोई भी गाना (Anra Singh Priyanka songs) रिलीज होता है उनके चाहने वाले आवाज सुन कर ही पहचान जाते हैं। ऐसे में अंतरा सिंह प्रियंका का विवाह स्पेशल गीत (antra singh priyanka vivah special gana) 'बाबा करू ने कन्यादानी' आज ही भोजपुरी के यूट्यूब चैनल वेब म्यूजिक पर रिलीज किया गया है। जैसी ही अंतरा का यह गाना रिलीज हुआ तेजी से ट्रेंड में आ गया है। इसे अब तक हजारों व्यूज मिल गए हैं। इसके साथ ही कई हजार लाइक्स मिल गए हैं।

अंतरा सिंह प्रियंका का लेटेस्ट विवाह सॉन्ग (Antra Singh Priyanka latest Vivah song) 'बाबा करू ने कन्यादानी' बहुत मार्मिक है। इस गाने को सुनने के बाद आप अपनी आंसु रोक नहीं पाएगें। इस विवाह भोजपुरी गीत का लिरिक्स परम्परा ने दिया है। वहीं इस खूबसूरत गीत का संगीत निर्देशक है चंदन सिंह। फिलहाल आपको बताते चलें कि इन दिनों अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी प्रेमियों की बीच पूरी तरह से तहलका मचा रही है।

उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने कई भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ भी गाना गया है। कुछ दिन पहले उनका भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा के साथ दमदार गाना 'ए बेबी गुस्सा हो' रिलीज हुआ था। यह गाना जैसी ही यूट्यूब पर रिलीज हुआ मिलियन क्लब में शामिल हो गया। इस गाने को लोगों ने खूब प्यार बरसाया। यहीं वजह है कि इस गाने को इस समय लोग खूब सुन रहे हैं। एक मर्तबा बता दें कि अंतरा सिंह का विवाह गीत 'बाबा करू ने कन्यादानी' बहुत ही खूबसूरती के साथ गाया गया है। इस गाने को उनके फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Shweta

Shweta

Next Story