×

Birthday Spl: 32 साल के हुए Bigg Boss विनर गौतम, जानिए अब क्या कर रहे एक्टर

बिग बॉस 8 विनर गौतम गुलाटी इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आज गौतम अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Monika
Published on: 27 Nov 2020 4:50 AM GMT
Birthday Spl: 32 साल के हुए Bigg Boss विनर गौतम, जानिए अब क्या कर रहे एक्टर
X
32 के हुए बिग बॉस विनर गौतम, अब कहा और क्या कर रहे एक्टर?

बिग बॉस 8 विनर गौतम गुलाटी इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आज गौतम अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके दोस्त, फैन्स और कई सलेब्स उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर हम आपको बतायेंगे कि वह इन दिनों कहां और क्या कर रहे हैं।

दिल्ली के रहने वाले गौतम

गौतम गुलाटी का जन्म 27 नवंबर 1987 को हुआ था। वह दिल वालों के शहर दिल्ली के रहने वाले हैं। गौतम बिग बॉस में आने के बाद से काफी फेमस हुए हैं। बिग बॉस में घर के अनादर सुरुआती दिनों में वह मात्र एक भीड़ का हिस्सा बने हुए थे। लेकिन लोगों से धोका काने के बाद वह भी गेम खेलना सीख गए जिसकी वजह से वह इस शो को जीत पाए। उनके खेल के लिए होस्ट सलमान खान ने उनकी तारीफ की थी।

gautam gulati

टीवी सीरियल में किया काम

बिग बॉस में आने से पहले गौतम एक टीवी एक्टर थे। साल 2008 में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनका पहले शो एकता कपूर का बनाया सीरियल ‘कहानी हमारे महाभारत की’ था। जिसमें उन्होंने दुर्योधन का रोल निभाया था। लेकिन उनकी उतनी पहचान नहीं मिल पाई थी।

gautam gulati

'कसम से' में आए थे नज़र

जिसमे बाद वह सीरियल ‘कसम से’ में नज़र आए। इस सीरियल में राम कपूर और प्राची देसाई मुख्य किरदार में थे। इसके बाद तुझ संग प्रीत लगायी सजना और प्यार की यह एक कहानी जैसे फेमस सीरियल में भी गौतम ने काम किया। वही दीपिका सिंह के सीरियल दिया और बाटी हम में भी गौतम को देखा गया था।

gautam gulati

बिग बॉस के घर में रोमांस

आपको बता दें, बिग बॉस के घर में जिस इंसान की वजह से गौतम इतने फेमस हुए और उनका नाम हुआ वो कंटेस्टेंट थी मॉडल, टीवी होस्ट डायंड्रा सोरेस (Diandra Soares) गौतम और डायंड्रा का बाथरूम रोमंक काफी चर्चा में रहा था। घर में उनकी लड़ाई और विवाद भी खूब हुए।

ये भी पढ़ें : कंगना का ऑफिस तोड़ना सही या गलत, आज हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला

बॉलीवुड सफ़र

बिग बॉस जेतने के बाद जब वह बहार निकले तो उनको अच्छी पहचान मिली। बॉलीवुड में भी उन्हें काम मिलना शुरू हुआ। 2016 में इमरान हाशमी की फिल्म अजहर में पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री का रोल निभाया था। वही राज कुमार राव स्टारर फिल्म बहन होगी तेरी में भी काम किया।

यह भी पढ़ें: अभिषेक की अपकमिंग फिल्म ‘बॉब बिस्वास’, वायरल हुई एक्टर की ये तस्वीर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story