×

'बिग बॉस' सीजन-12 का प्रोमो रिलीज,टीचर बन गए सलमान खान

suman
Published on: 13 Aug 2018 11:15 AM GMT
बिग बॉस सीजन-12 का प्रोमो रिलीज,टीचर बन गए सलमान खान
X

मुंबई: टीवी रियालिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 का हाल ही में पहला प्रोमो रिलीज हो गया है। इस प्रोमो को अब तक 23 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। प्रोमो में सलमान खान एक क्लास ले रहे हैं जिसमें कई सारे लोग मौजूद है जो कि जोड़ियों में नजर आ रहे हैं। क्लास में मौजूद जोड़ियां सास-बहु, बहन-बहन और दोस्तों की नजर आ रही हैं। क्लास में मौजूद लोगों से सलमान बात करते हुए दिख रहे हैं।

दरअसल, बिग बॉस सीजन 12 जोड़ियां नजर आएंगी। इसी थीम को पहले प्रोमो में दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि शो 16 सितंबर से शुरू हो रहा है। वहीं 12 दिसंबर को खत्म हो जाएगा जिसकी वजह सलमान खान का 'भारत' फिल्म की शूटिंग में बिजी होना है। बीते सीजन में आम लोगों को मौका मिला है। वहीं कई सेलिब्रिटीज के नाम सुनने को मिले हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले सलमान ने 'बिग बॉस' के कई प्रोमोज शूट किए हैं जिसका पहला प्रोमो रिलीज हो गया है।

suman

suman

Next Story