×

Bigg Boss 15 : वीकेंड के वार में सलमान ने ली करण कुंद्रा की क्लास, शो में बढ़ेगी तेजरन की दूरियां

टीवी शो बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में सलमान खान तेजस्वी प्रकाश को उनके ब्वॉयफ्रेंड की असलियत बताएंगे।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 8 Jan 2022 7:31 AM GMT
Bigg Boss 15 : वीकेंड के वार में सलमान ने ली करण कुंद्रा की क्लास, शो में बढ़ेगी तेजरन की दूरियां
X

Bigg Boss : कलर्स टीवी (Colors Tv) के चर्चित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss) के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान हमेशा की तरह कंटेस्टेंट्स को उनकी असलियत दिखाते नजर आ रहे हैं। साथ ही वो कई कंटेस्टेंट्स के बीच की गलतहमियों को भी दूर करते दिखाई दे रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में सलमान खान तेजस्वी प्रकाश को शो में बने उनके ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा की असलियत बताते नजर आ रहे हैं। सलमान खान, तेजस्वी को कहते हैं कि ब्वॉयफ्रेंड होने के नाते वो कभी भी उन्हें स्पोर्ट नहीं करते।

सच्चाई जान फूटफूट कर रोई तेजस्वी प्रकाश

कलर्स टीवी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, "करण आपने कई बार तेजस्वी को बोला है जाके उमर को सॉरी बोलो। ये कितनी बुरी बात है। कभी उमर ने आकर कहा है? आज हम तेजा के लिए खेलेंगे?" सलमान आगे तेजा से कहते हैं, " आपका ब्वॉयफ्रेंड होने के बावजूद भी इसने कभी आपकी मदद नहीं की है।" इस दौरान तेजस्वी बेहद भावुक हो जाती हैं और वो फूटफूट कर रोने लगती हैं। वहीं करण इस दौरान उन्हें संभालते हुए नजर आते हैं।


शो में ही करण- तेजा के रिश्ते की शुरुआत हुई थी

प्रोमोशनल वीडियो में आगे सलमान खान कंटेस्टेंट करण कुंद्रा (Karan Kundra) को फटकारते हुए कहते हैं, "वेक अप मैन। बी अ मैन।" वीडियो में इस संवाद के दौरान तेजस्वी बेहद उदास होकर रोती हुई नजर आती हैं। बता दें कि तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) और करण कुंद्रा इस शो में ही एक - दूसरे के करीब आएं और धीरे - धीरे उनकी दोस्ती हो गई। समय के साथ ये दोस्ती एक रिलेशनशिप में तब्दील हो गई। जिसके बाद शो में उनके कई लवी- डवी मूमेंट्स स्क्रीन पर दिखाई दिए। तेजस्वी और करण के जोड़ी को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया और उन्हें एक जोड़े के रुप में स्वीकार किया।

सोशल मीडिया यूजर्स ने जोड़ी को प्यारा - सा हैशटैग दिया

यही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके नाम को मिलाकर एक हैशटैग 'तेजरन' (TejRan) भी बनाया। जब भी इस कपल का शो में कोई प्यारा मूमेंट बनता है, तो उनका ये पेज इसे सोशल मीडिया पर शेयर करता है। वहीं बात करें, उमर रियाज (Umar Riyaz) और करण कुंद्रा (Karan Kundra) की, तो करण और उमर की दोस्ती की शुरुआत भी यहीं से हुई। शो में उमर को सभी तेजा का सौतन कहकर पुकारते हैं। क्योंकि करण कई बार तेजा के आगे अपनी दोस्ती को ज्यादा महत्तव देते दिखाई दिए हैं। शो में करण से एकबार पूछा गया था कि अगर उन्हें गोवा का दो पास मिलता है,तो वो किसे लेकर जाएंगे? तेजस्वी को या अपने दोस्त उमर रियाज को? इसपर करण ने हंसते हुए कहा था कि बेशक उमर को।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story