TRENDING TAGS :
Bigg Boss 15 : निशांत भट्ट बनेंगे बिग बॉस 15 के विनर? ट्रॉफी के प्रबल दावेदारों में से एक, आइए जानते हैं उनके सफर के बारे में
निशांत भट्ट के पास इस खेल का अनुभव है जिसकी वजह से वो यहां तक पहुंचे हैं। यह शो अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन निशांत को रियलिटी शो से ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम
Bigg Boss 15 : रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का आज ग्रैंड फिनाले है। लंबे समय से चल रहा यह शो अब अंतत: अपने गंतव्य की ओर पहुंच गया है। इस शो में जहां खूब विवाद और बवाल हुआ, वहीं हर बार की तरह फाइनल तक का सफर तय करने वाले कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। जीत की प्रबल दावेदार रश्मि देसाई इस शो के अंत में शो से बाहर हो गईं। जिसके बाद अब पांच प्रतियोगी इस ट्रॉफी के लिए दांव लगाएंगे। उनमें से एक मजबूत दावेदार निशांत भट्ट हैं। निशांत एक डांस कोरियोग्राफर हैं।
निशांत बने एंटरटेनर नंबर वन
निशांत भट्ट शो में आने के साथ ही अपने खेल के कारण अद्वितीय और सबसे अलग दिखाई पड़े। भले ही लोगों को उनसे फाइनल में पहुंचने की उम्मीद न हो, लेकिन उन्होंने अपने बेहतरीन खेल से अपनी दावेदारी मजबूत की है। आज के फिनाले में बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए निशांत भट एक दमदार प्रतियोगी हैं। बिग बॉस 15 में शामिल हुए लाइव दर्शकों ने वोटिंग के दौरान निशांत को एंटरटेनर नंबर वन का खिताब दिया था। आइए आपको बताते हैं कि निशांत भट्ट बिग बॉस 15 का फिनाले क्यों जीत सकते हैं।
निशांत इस शो में मास्टरमाइंड बनकर उभरे
निशांत भट्ट एक ऐसे प्रतिभागी हैं जो चेहरे से ज्यादा लोकप्रिय नहीं थे, लेकिन काम की वजह से उनकी काफी लोकप्रियता रही है। वो एक जाने-माने कोरियोग्राफर हैं। निशांत ने इस पूरे बिग बॉस 15 के दौरान साबित कर दिया कि वो इस खेल को नाम और प्रसिद्धि से अलग तरीके से खेलना जानते हैं। जब उन्होंने बिग बॉस 15 में एंट्री ली तो कई लोगों ने उन्हें पहचाना नहीं। लेकिन जब उनका गेम शुरू हुआ और उन्होंने अपने गेम स्टाइल और चालबाजी से सभी को अपने आस-पास रखा तो दर्शकों का ध्यान उनपर गया।
इससे पहले बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा थें
निशांत भट्ट ने बिग बॉस 15 से पहले बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में हिस्सा लिया था। वहां निशांत ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी और वो शो के फर्स्ट रनर-अप बनें। बिग बॉस ओटीटी में उनका खेल देखकर उन्हें बिग बॉस 15 के लिए बुलाया गया। शुरुआत में भले ही लोगों को लगा हो कि निशांत जीत के काबिल नहीं हैं, लेकिन अब जब उन्होंने फाइनल में जगह पक्की कर ली, तो ऐसा लग रहा कि वो जीत के प्रबल दावेदार हैं। बिग बॉस में आने के बाद निशांत और ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं। उन्हें लगातार कई रियलिटी शो के ऑफर मिल रहे हैं।