TRENDING TAGS :
Bigg Boss 15 : बिग बॉस 15 से चमकी इन कंटेस्टेंट्स की किस्मत, करोड़ों का प्रोजेक्ट मिला इन्हें
बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है जिससे बाहर आने के साथ कंटेस्टेंट्स को खूब काम मिलता है। ये शो अच्छे- अच्छों की किस्मत चमका देती है।
Bigg Boss 15 : कलर्स टीवी का शो बिग बॉस 15 आज सुर्खियों में बना हुआ है। बिग बॉस 15 के फिनाले में अब कुछ घंटों का समय बचा है। शो को दर्शकों के बीच विनर के नाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। इसके बाद फिनाले होते ही सभी सितारे अपने काम में व्यस्त हो जाएंगे। लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बिग बॉस 15 के फिनाले में से 2 सितारों को एक बड़ा प्रोजेक्ट मिल गया है। बिग बॉस से बाहर जाते ही ये सितारें इस बिग अमाउंटेड प्रोजेक्ट में लग जाएंगे।
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)
शो की कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 के फिनाले में पहुंच चुकी है। तेजस्वी प्रकाश को शो के दर्शक तहे दिल से पसंद करते हैं। तेजस्वी के गुस्से से लेकर उनकी प्यारी हरकतों पर सभी का दिल आ जाता है। शो में तेजस्वी अपने सह - प्रतियोगी करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दर्शकों के भरपूर प्यार की वजह से टीवी सीरियल 'नागिन' की निर्माता एकता कपूर ने तेजस्वी को कास्ट करने का निर्णय लिया है। तेजस्वी प्रकाश फिनाले में आने से पहले ही नागिन 6 के लिए फाइनल हो चुकी हैं। तेजस्वी प्रकाश जल्द ही नागिन 6 में नजर आएंगीं।
रश्मि देसाई (Rashami Desai)
बिग बॉस 15 की वाइल्ड कार्ड एंट्री रश्मि देसाई ने अपने गेम से दर्शकों को हैरान कर दिया था। वो कई बार शो में मिले टास्क को मजबूती से परफॉर्म करती हुई दिखाई दीं। शो से बाहर निकलने के बाद रश्मि कई म्यूजिक एलब्म में दिखाई दे सकती हैं। इससे पहले भी बिग बॉस 13 का फिनाले होते ही रश्मि देसाई भी काफी व्यस्त हो गई थीं। रश्मि देसाई ने बिग बॉस खत्म होने के बाद नागिन 5 में काम करना शुरू कर दिया था।
निशांत भट्ट (Nishant Bhatt)
बिग बॉस 15 के मास्टरमाइंड माने जाने वाले निशांत भट्ट को लेकर भी दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है। शो में उन्होंने साम दाम दंड भेद को अपनाते हुए खेल के प्रति अपने लगाव को प्रदर्शित किया है। निशांत के खेल की काफी लोगों ने सराहना की है। वहीं शो में निशांत अपने डांस कोरियोग्राफी से इसके वीकेंड को खूबसूरत बनाते दिखाई देते हैं। खबर है कि कलर्स टीवी के रिएलिटी शो 'डांस दिवाने जूनियर' (Dance Deewane Junior) में जज के तौर पर नजर आएंगे। बिग बॉस 15 के फिनाले से पहले ही निशांत भट्ट को यह काम मिल गया है।