×

Badshah Salman Dance Video: सलमान खान को देख बादशाह को याद आईं मम्मी, देखें ये पूरा video

Badshah Salman Dance Video: रैपर बादशाह ने सलमान खान को उनके जन्मदिन पर विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया। वीडियो बिग बॉस के सेट का है।

Monika
Written By Monika
Published on: 27 Dec 2021 11:14 AM GMT
Badshah salman khan
X

सलमान खान- बादशाह (फोटो : सोशल मीडिया )

Badshah Salman Dance Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलामन खान (salman khan age) आज 56 साल के हो गए हैं। सलमान खान ने कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में की हैं, कई फ्लॉप भी की लेकिन उससे सलमान के स्टारडम पर कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ता। बल्कि दिन पर दिन सलमान की फैन फॉलोइंग और ज्यादा बढ़ती जा रही हैं। बड़े बड़े स्टार्स भी सलमान खान से मिलने पर ऐसे खुश होते हैं जैसे कोई फैन अपने पसंदीदा स्टार से मिला हो। ऐसे ही एक स्टार हैं जो बॉलीवुड इंडस्ट्री पर अपने रैप के बल पर राज कर रहे हैं लेकिन सलमान खान से मिलने के बाद वो इतने ज्यादा खुश हुए कि उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं। हम बात कर रहे हैं रैपर बादशाह (Rapper Badshah) की। जिन्होंने सलमान खान को उनके जन्मदिन पर विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया। आइए जानते हैं आखिर क्या ख़ास है इस वीडियो में।

दरअसल, रैपर बादशाह (Rapper Badshah ) ने सुपरस्टार सलमान खान को जन्मदिन (salman khan birthday) की बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम (Badshah Instagram) पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो बिग बॉस के सेट का है। जब रैपर बादशाह (Badshah video) एक्टर के शो पर आये थे और वहा दोनों ने खूब सारी मस्ती की थी। इस वीडियो में बादशाह, सलमान को अपने नए गाने 'जुगनू' का हुक स्टेप (Jugnu song hook step) सिखा रहे हैं। सलामन को हुक स्टेप करते देख बादशाह इतने खुश हो जाते हैं कि स्टेज पर ही बोल पड़ते हैं 'ममी सलमान सर ने मेरा हुक स्टेप किया'। वही खड़े सलमान खान भी कैमरे पर बोलते नज़र आते हैं 'ममी मैंने बादशाह का हुक स्टेप किया' जिसे सुनकर वहा बैठे दर्शक भी हंस पड़ते हैं।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बर्थडे पार्टी में हुए शामिल

आपको बता दें, अपने जन्मदिन (salman khan birthday) से एक दिन पहले सलमान खान को जहरीले सांप ने काट (snake bite salman khan) लिया था। जिसे लेकर उनके फैन्स भी काफी परेशान हुए थे। सांप के डसने के बाद उन्हें फौरन अस्पताल में एडमिट किया गया था। करीब 6-7 घंटे तक सलमान की तबीयत पर नज़र रखने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। जिसके बाद सलमान खान अपने पनवेल फॉर्महाउस पर रखी बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story