×

Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट Abdu Rozik हुए शिव ठाकरे की मंडली से नाराज, कहा- 'उनके मजाक ने मेरी फैमिली का दिल दुखाया'

Abdu On Shiv Thakare: 'बिग बॉस' 16 कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने कहा कि 'बिग बॉस' के घर में कैसे मंडली ने उनका मजाक उड़ाया जो उनके मम्मी-पापा को पसंद नहीं आया।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 1 Feb 2023 9:41 AM GMT
Abdu Rozik On Mandali in Bigg Boss
X

Abdu Rozik (Image: Social Media)

Abdu On Shiv Thakare: 'बिग बॉस' 16 घर के अंदर कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने अपने क्यूटनेस से सभी को अपना फैन बना लिया था। बिग बॉस घर के बाहर भी अब्दु को फैंस से खूब सारा प्यार मिल रहा है। अब्दु को भारत में आए काफी कम समय हुआ है और इतने कम समय में ही उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। हालांकि अब्दु को कई बार शो में और शो के बाहर भी हिंदी ना आने की वजह से परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है और ऐसी ही एक घटना के बारे में उन्होंने मनीष पॉल (Maniesh Paul) के पॉडकास्ट में शेयर की।

मंडली से नाराज हुए अब्दु रोजिक

दरअसल मनीष पॉल के इस शो में अब्दु ने कहा कि 'बिग बॉस' के घर में कैसे मंडली ने उनका मजाक उड़ाया जो उनके मम्मी-पापा को पसंद नहीं आया। अब्दु रोजिक ने बताया कि उन्हें इंग्लिश ज्यादा पढ़नी और लिखनी नहीं आती है। उन्होंने बताया कि जब बिग बॉस शो में मंडली ने मेरी पीठ पर लिखा कि 'आई लव टट्टी', तो मैंने पूछा कि मेरी पीठ पर क्या लिखा है तो उन्होंने कहा कि मेरे पीठ के पीछे 'आई लव निमृत' लिखा है।


अब्दु ने कहा कि उन्हें बाद में यह सच जानकर बहुत खराब लगा क्योंकि लाखों लोग उस शो को देख रहे हैं, सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी ये शो देखा जा रहा है। मेरे मम्मी-पापा को ये सब देखकर बहुत ही बुरा लगा था। हालांकि आपको बता दें कि अब्दु रोजिक के पीठ पर वो शब्द सुंबुल और साजिद खान ने लिखे थे। लेकिन उस वक्त सबने खूब मजाक बनाया था।

6 साल पहले जीते थे ऐसी लाइफ

बिग बॉस में आने से पहले अब्दु अपने सिंगिंग से सबका दिल जीतते थे लेकिन बिग बॉस के बाद से उनकी लाइफ काफी बदल गई है। उन्हें पहले से कहीं ज्यादा पॉपुलैरिटी मिल गई है। यहां तक कि अब्दु हाल ही में मनीष पॉल (Maniesh Paul) के शो पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि 'बिग बॉस' (Bigg Boss) से बाहर आने के बाद उनकी डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है और हर तरफ लोग उनका नाम पुकारते हैं और अब उन्होंने आठ बॉडीगार्ड्स रख लिए हैं। हालांकि अब्दु ने बताया कि आज से छह साल पहले वो गलियों में गाना गाया करते थे और उनकी जिंदगी में काफी परेशानियां थीं। उन्होंने आगे बताया कि कजाकिस्तान हैं और वो दुबई में रहते हैं। फिल्हाल अब अब्दु रोजिक बिग बॉस 16 के बाद स्टार बन चुके हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story