×

Bigg Boss 16 में होगी एकता कपूर की एंट्री, करेंगी कुछ बड़ा ऐलान, अब बढ़ा सस्पेंस

Bigg Boss 16: कलर्स टीवी (Colors TV) का शो और इंडिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो (Reality Show) बिग बॉस (Bigg Boss) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आए दिन वीकेंड पर बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) की एंट्री होती है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 19 Jan 2023 5:31 AM GMT (Updated on: 19 Jan 2023 5:31 AM GMT)
Bigg Boss 16 contestant
X

Ekta Kapoor (Image: Social Media)

Ektaa Kapoor In Bigg Boss 16: कलर्स टीवी (Colors TV) का शो और इंडिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो (Reality Show) बिग बॉस (Bigg Boss) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आए दिन वीकेंड पर बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) की एंट्री होती है। वहीं पिछले हफ्ते कंटेस्टेंट के घर वालों ने एंट्री ली थी। अब इस बार गेस्ट के रूप में एकता कपूर की एंट्री होगी। एकता इस शो में कुछ बड़ा ऐलान भी कर सकती हैं। जिससे फैंस की एक्सक्यूटमेंट बढ़ सकती है।

एकता करेंगी बड़ा ऐलान

दरअसल टीवी क्वीन कही जाने वाली और दिग्गज एक्टर जितेंद्र की बेटी एकता कपूर (Ekta Kapoor) जल्द ही रिएलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss Season 16) के वीकेंड का वार एपिसोड (Weekend ka War) में मेहमान बनकर आएंगी। वहीं खबर यह है कि, एकता कपूर शो में अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव सेक्स और धोखा (Love Sex Aur Dhokha) के पार्ट 2' की अनाउंसमेंट कर सकती हैं।


बता दें लव सेक्स और धोखा फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। एक बार फिर इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है, जिसको लेकर एकता घोषणा कर सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है, एकता बिग बॉस 16 में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए नई हीरोइन तलाशने आ रही हैं। हालांकि, टीवी क्वीन के शो में आने की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फैंस को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।

बिग बॉस 16 में गेम का ग्राफ होगा हाई

बता दें कि, बिग बॉस सीजन 16 काफी हिट रहा है। इस शो में प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Chodhary), टीना दत्ता (Tina Dutta), शालीन भनोट (Shaleen Bhanot), अर्चना गौतम (Archana Gautam), शिव ठाकरे (Shiv Thakre), निम्रत कौर अहलूवालिया (Nimrat Kaur Ahluwalia), एमसी स्टेन (MC Stan) फिलहाल टिक हुए हैं। वहीं शो की टीआरपी भी इस बार काफी धमाल मचा रही है।

वीकेंड का वार में एकता कपूर की एंट्री फैंस के लिए एक्साइटमेंट और बढ़ा देगी। वहीं शो में टिकट टू फिनाले रेस को लेकर सभी कंटेस्टेंट के बीच काफी टशन देखने को मिल रहे हैं। एक ओर बीती रात अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच झगड़े देखने को मिले तो वहीं दूसरी ओर टीना दत्ता और निम्रत कौर अहलूवालिया एक दूसरे से भिड़ती नजर आई। जैसे जैसे ये शो आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे एक्साइटमेंट लेवल भी काफी हाई हो रहा है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story