×

Bigg Boss 16: प्रियंका के आगे बिग बॉस ने भी मानी हार, एक्टर्स के लिए उठाया ये बड़ा कदम

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 प्रियंका घर के अंदर अकेले रह कर भी काफी स्ट्रॉन्ग है और अपना मुद्दा रखने में पीछे नहीं हटती। प्रियंका ने अपनी फीस को डबल कर दिया है।

Anupma Raj
Published on: 17 Jan 2023 1:18 PM GMT
Priyanka Chahar Chodhary contestant
X

Priyanka Chahar Chodhary (Image: Social Media)

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की फेमस कंस्टेसमेंट की फैन फॉलोइंग हर दिनों एक्ट्रेस के लिए ट्रेंड करते रहते हैं। वहीं इन फैन फॉलोइंग के आगे बिग बॉस के मेकर्स ने भी हार मान ली है। प्रियांको को लेकर बड़ा कदम उठाया है। प्रियंका घर के अंदर अकेले रह कर भी काफी स्ट्रॉन्ग है और अपना मुद्दा रखने में पीछे नहीं हटती। बता दें बिग बॉस को 9 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। वहीं श्रीजिता डे और अब्दु रोजिक के घर से बाहर जाने के बाद अब शो से बाहर हो गए हैं।

प्रियंका के लिए मेकर्स का बड़ा कदम

दरअसल, बिग बॉस सीजन 16 में भी तमाम कंटेस्टेंट्स मेकर्स से हर हफ्ते की मोटी फीस वसूल रहे हैं, जिसमें प्रियंका भी शामिल हैं। लेकिन एक्सटेंशन के बाद से इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने अपनी फीस को बढ़ा दिया है। बता दें शो को चार हफ्तों के लिए आगे बढ़ाया गया है और मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 16 में एक्सटेंशन के बाद प्रियंका ने अपनी फीस को डबल कर दिया है।


बता दें वह पहले हर हफ्ते के पांच लाख रुपये फीस चार्ज कर रही थीं लेकिन एक्सटेंशन के बाद से एक्ट्रेस की फीस 10 लाख हो गई है। इसके साथ ही प्रियंका चहर चौधरी बिग बॉस 16 की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट बन गई हैं।

उडारियां से मिली पहचान

दरअसल प्रियंका को सबसे ज्यादा और सबसे पहले उनके फैंस उडारियां शो से जानते हैं। वहीं प्रियंका चाहर चौधरी जब से बिग बॉस 16 के घर में आई हैं, तब से ही ट्विटर पर एक्ट्रेस की चर्चा हो रही है। प्रियंका को फैंस का फुल सपोर्ट मिल रहा है। प्रियंका शो में अकेले खेल रही हैं और एक्ट्रेस के इसी अंदाज को बिबी हाउस के फैंस पसंद कर रहे हैं। वहीं ट्विटर पर जनता की प्रियंका अक्सर ट्रेंड करता रहता है। बता दें, बिग बॉस के घर में प्रियंका और शिव की टक्कर देखने को मिल रही है। हर कोई जानना चाहता है कि ये इन दोनों में से ही शो की ट्रॉफी कौन अपने नाम करता है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story