×

Bigg Boss 16 के फैंस के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी, 'झलक दिखला जा 10 के खत्म होने के बाद हुआ खुलासा!

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 से जुडी एक अहम खबर सामने आ रही है,लेकिन इस बार ये शो अपने कंटेस्टेंट्स की वजह से नहीं बल्कि अपने टाइमिंग की वजह से चर्चा में है।

Shweta Srivastava
Published on: 28 Nov 2022 6:39 AM GMT
Bigg Boss 16
X

Bigg Boss 16 (Image Credit-Social Media)

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 इन दिनों खूब चर्चा में हैं आये दिन शो में कुछ न कुछ मसालेदार देखने को मिल रहा है साथ ही शो की टीआरपी भी सीजन की शुरआत से ही ज़बरदस्त रही है। वहीँ अब शो से जुडी एक अहम खबर सामने आ रही है,लेकिन इस बार ये शो अपने कंटेस्टेंट्स की वजह से नहीं बल्कि अपने टाइमिंग की वजह से चर्चा में है। जिसके साथ ही फैंस के लिए एक और खुशबरी है कि शो का प्रसारण अब थोड़ा जल्दी होगा।

बदल जाएगी शो की टाइमिंग

खबर आ रही है कि बिग बॉस शनिवार और रविवार टेलीविज़न पर थोड़ा जल्दी आया करेगा। दरअसल शो की टाइमिंग में बदलाव किये गए हैं। दरअसल ये शो अभी तक कलर्स पर हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे आता था। लेकिन अब इसे और जल्दी शुरू किया जायेगा। शो का टाइमिंग बदलकर 9 बजे कर दिया गया है। वहीँ बाकि दिनों में टाइमिंग पहले जैसे ही रहेगी।

शो में ये बदलाव 'झलक दिखला जा 10' के खत्म होने की वजह से हो रहा है। दरअसल हाल ही में झलक दिखला जा अब खत्म हो गया है और शो की जगह अब शनिवार और रविवार बिग बॉस आएगा। इस खबर से फैंस काफी खुश होंगे। बीते रविवार को शो का फिनाले था। जिसमे 8 साल की गुंजन सिन्हा और 12 साल के तेजस वर्मा शो के विनर बने और ट्रॉफी अपने नाम की।

गौरतलब है कि इसके पहले भी बिग बॉस की टाइमिंग रात 9 बजे से ही थी। जिसकी वजह से फैंस भी काफी खुश हैं। इसके पहले सोशल मीडिया यूजर सलमान खान से शो के टेलीकास्ट की टाइमिंग लगातार बदलने की डिमांड करते आये हैं। वहीँ इस खबर से वो लोग निश्चित ही खुश होंगें। साथ ही अब कुछ फैंस सलमान के वीकेंड का वार की डिमांड शनिवार और रविवार भी करते नज़र आ रहे हैं। वहीँ अब ये भी देखना काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है कि शो की टाइमिंग बदलने के बाद इसकी टीआरपी में क्या बदलाव आता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story