Bigg Boss 16: तो क्या सलमान खान नहीं करेंगे शो को होस्ट ? कह दी ये बात

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 से जुडी एक अहम खबर आ रही है अब सलमान ने मीडिया के सामने कुछ ऐसा कह दिया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

Shweta Srivastava
Published on: 25 Jun 2022 7:02 AM GMT
Salman Khan in Bigg Boss 16
X

Salman Khan in Bigg Boss 16 (Image Credit-Social Media)

Bigg Boss 16: बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है जिसका इंतज़ार हर किसी को बेसब्री से रहता है वहीँ अब शो से जुडी एक अहम खबर आ रही है। शो पर सलमान खान (Salman Khan) का अंदाज़ फैंस को बेहद भाता है। लेकिन अब सलमान ने मीडिया के सामने कुछ ऐसा कह दिया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

सलमान खान हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहते हैं और अब सबको इंतज़ार है कि इस बार सलमान खान इस शो पर क्या नया लेन वाले हैं। लेकिन अब सलमान ने शो के होस्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसने हर किसी हो अचरज में डाल दिया है। जिससे सबके मन में ये सवाल आ रहा है कि सलमान इस शो को होस्ट करेंगे या नहीं? बिग बॉस जल्द ही ऑन एयर होगा वहीँ शो से जुडी खबरें आना शुरू हो गयी है। शो में कौन कौन से सितारे दस्तक देंगे उनके नाम भी धीरे धीरे सामने आने लगे हैं। शो के इस सीजन में कई जाने माने चेहरों को अप्रोच भी किया जा रहा है। जिसमे जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) से लेकर 'ये रिश्ते हैं प्यार के' एक्ट्रेस कावेरी प्रियम का नाम भी शामिल है। शो ने कई सितारों को बुलंदियों पर ला खड़ा किया है जिसका ताज़ा उदाहरण शहनाज़ गिल और तेजस्वी प्रकाश हैं। जिसने शो से पहले कम ही लोग जानते थे लेकिन शो के बाद उन्हें घर घर पहचान मिलने लगी।

फिलहाल जहाँ शो के कंटस्टेंट्स इस शो को इंटरेस्टिंग बनाते हैं वहीँ इस शो की जान हैं होस्ट सलमान खान जो किसी गलती पर कंटस्टेंट्स को जमकर फटकार भी लगाते हैं और मस्ती भी करते हैं। लेकिन सलमान खान का इस शो से जुड़ा बड़ा बयान सामने आया है जिसने ये साफ़ कर दिया कि सलमान इस सीजन को होस्ट करेंगे या नहीं।

सलमान खान ये आईफा 2022 के दौरान बिग बॉस से जुड़ा सवाल पूछा गया। सलमान उस समय आईफा 2022 को भी होस्ट कर रहे थे तो उन्होंने कहा,'ये पहली बार है, जब मैं आईफा होस्ट कर रहा हूं, इसलिए मुझे ज़्यादा कुछ मालूम नहीं है कि यहां चीजें कैसे जाने वाली हैं। लेकिन 'बिग बॉस' को मैं बीते कई सालों से होस्ट कर रहा हूं।' इस पर सलमान से पुछा गया कि क्या वो बिग बॉस सीजन 16 भी होस्ट करें वाले है?

इस पर सलमान ने कहा,जी हाँ बिलकुल। उन्होंने कहा कि उनका फोकस इस बात पर होगा कि लोग उसे कैसे देख रहे हैं। सलमान कई सालों से लगातार बिग बॉस को होस्ट करते आएं है। दर्शकों को उनका अंदाज़ काफी ज़्यादा पसंद आता है। कंटस्टेंट्स के साथ उनका सख्त रवैया भी दर्शकों को भाता है। वहीँ उनका मस्ती भरा अंदाज़ भी लोगो को इंटरेस्टिंग लगता है। यही वजह है कि शो के मेकर्स सलमान को इस शो के लिए परफेक्ट मानते हैं। सलमान का इंतज़ार उनके फैंस इस शो पर बेसब्री से करते हैं। और अब उनके इस कन्फर्मेशन के साथ ही दर्शकों और फैंस को और भी ज़्यादा उत्साहित कर दिया है।

शो पर कुछ कंटस्टेंट्स के नाम भी सामने आने शुरू हो गए है। जिनमे टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, यह रिश्ता क्या कहलाता की नयरा यानि शिवांगी जोशी,ये रिश्ते हैं प्यार के" में 'कुहू माहेश्वरी' की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस कावेरी प्रियम,फेमस यूट्यूब क्रिएटर आशीष चंचलानी और टिक टॉक सुपरस्टार फैजल शेख शामिल हैं। वैसे अभी बिग बॉस की आधिकारिक लिस्ट का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन आप हमसे जुड़े रहिये हम जल्द ही आपके सामने पूरी लिस्ट लेकर आने वाले हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story