Bigg Boss 17: इंडियन लड़की को अपनी दुल्हनिया बनाएंगे कोरियन सिंगर ऑरा, खुद किया रिवील

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में बीते एपिसोड में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है, जिससे पूरे घर का माहौल ही बदल गया है।

Shivani Tiwari
Published on: 10 Dec 2023 2:53 PM GMT
Bigg Boss 17
X

Bigg Boss 17 (Photo- Social Media)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में बीते एपिसोड में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है, जिससे पूरे घर का माहौल ही बदल गया है। जी हां! हम बात कर रहें हैं कोरियन पॉप सिंगर ऑरा की। ऑरा ने आते ही बिग बॉस के घर में एंटरटेनमेंट का तड़का लगा दिया है। ऑरा की मजेदार बात सुन सभी कंटेस्टेंट्स अपना पेट पकड़कर हंस रहें हैं, वहीं कोरियन सिंगर ने अपने बारे में एक दिलचस्प बात बताई है, उन्होंने कहा कि वह अपने लिए एक इंडियन लड़की की तलाश कर रहें हैं।

इंडियन लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बनाएंगे ऑरा

बिग बॉस के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि ऑरा अपने अंदाज से घरवालों का मनोरंजन करते दिख रहें हैं। कभी वह हिंदी सीखते दिख रहें हैं, तो कभी वह कुछ कंटेस्टेंट्स को कोरियन लैंग्वेज सीखा रहें हैं। घर का माहौल एकदम बदला-बदला सा लग रहा है, ऑरा की वजह से घर में थोड़े समय के लिए ही सही, लेकिन लड़ाई-झगड़ा बंद हो गया है। वहीं इसी प्रोमो वीडियो में ऑरा यह भी बता रहें हैं कि वह अपने लिए एक इंडियन गर्ल को ढूंढ रहे हैं।


दरअसल प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अभिषेक सिंह ऑरा से पूछते हैं और वे सिंगल हैं या कमिटेड? तो इसके जवाब में ऑरा कहते हैं कि वे एक इंडियन गर्ल को ढूंढ रहें हैं। वहीं फिर अभिषेक कहते हैं कि वो कोरियन गर्ल को ढूंढ रहे हैं। ऐसे में फिर दोनों के बीच डील होती हैं, जहां अभिषेक कहते हैं कि वे ऑरा के लिए इंडियन लड़की ढूंढने में मदद करेंगे, और ऑरा उनके लिए कोरियन गर्ल की तलाश करेंगे।

अरुण और विक्की के बीच हुई बहस

बताते चलें कि सना रईस खान इस हफ्ते घर से बेघर हो चुकीं हैं। वहीं अरुण और विक्की जैन के बीच आने वाले एपिसोड में भयंकर लड़ाई देखने को मिलने वाली है। इसी के साथ ही मुनव्वर भी मनारा के चक्कर में ईशा मालवीय के आगे आंसू बहाते नजर आएंगे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story