×

Bigg Boss 17 खत्म होने से पहले इस कंटेस्टेंट के हाथ लगा बड़ा ऑफर

Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले अब बेहद नजदीक है। 2 दिन बाद इस सीजन को अपना विनर मिल जाएगा। अब इस बीच शो में एक कंटेस्टेंट को एक बड़ा ऑफर हाथ लगा है। आइए आपको बताते हैं वो कौन है?

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 26 Jan 2024 5:41 AM GMT
Bigg Boss 17 खत्म होने से पहले इस कंटेस्टेंट के हाथ लगा बड़ा ऑफर
X

Bigg Boss 17: 28 जनवरी 2024 को 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। फिनाले से पहले शो में कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स की एंट्री होगी, जो कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। अब हाल ही में बिग बॉस 17 के एपिसोड में बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर और खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी ने शो में एंट्री ली और कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते नजर आए। इसी के साथ रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट की क्लास भी लगाई। वहीं शो में एक कंटेस्टेंट को 'खतरों के खिलाड़ी' का ऑफर भी दिया।

अभिषेक कुमार की लगी लॉटरी

रोहित शेट्टी बिग बॉस के पिछले सीजन में भी घर के अंदर आए थे और एक कंटेस्टेंट उन्होंने खतरों के खिलाड़ी के लिए चुना था। ऐसा ही उन्होंने इस साल भी किया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो अभिषेक कुमार को उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 14 ऑफर किया है। द खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी ने शो में आकर पहले पांचों फाइनलिस्ट से बातचीत की। उसके बाद कुछ स्टंट करवाया, जिसके बाद उन्होंने अभिषेक को शो के लिए ऑफर दिया है। अभिषेक ने शो में इंटरेस्ट दिखाया है, लेकिन उन्होंने कहा है कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद ही वो इस पर फैसला लेंगे।

अभिषेक पर भड़के रोहित

अभिषेक कुमार को रोहित शेट्टी 'खतरों के खिलाड़ी' जरूर ऑफर किया है, लेकिन इसी के साथ रोहित ने शो में अभिषेक की क्लास भी लगाई है। उन्होंने अभिषेक से कहा- विक्टिम कार्ड जो होता है वो आप खेलते हो। यहां आकर कुछ भी बोलना ठीक नहीं लग रहा था। एक रिस्पेक्ट का दायरा होता है वो आप शो में खत्म करते चले गए। लड़की पर कभी हाथ मत उठाना। ये मर्दानगी वाली बात नहीं है।

कौन बनेगा ‘बिग बॉस 17’ का विनर?

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसकी ट्रॉफी के लिए अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अरुण माशेट्टी और अभिषेक कुमार के बीच तगड़ा कंप्टीशन देखने के लिए मिलने वाला है। शो का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी 2024 को होगा, लेकिन इससे पहले ही फैंस सोशल मीडिया पर यह दावा कर रहे हैं कि मुनव्वर फारुकी या अभिषेक कुमार में से कोई इस सीजन का विजेता बन सकता है। खैर, यह तो ग्रैंड फिनाले पर पता चलेगा कि सलमान खान के बगल में कौन दो कंटेस्टेंट हमें देखने को मिलेंगे और कौन इस सीजन की ट्रॉफी घर लेकर जाएगा?

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story