×

Bigg Boss 17: प्रियंका चोपड़ा ने इस बिग बॉस कंटेस्टेंट को किया सपोर्ट, नाम जानकर होगी बेहद हैरानी

Bigg Boss 17: कंट्रोवर्शियल शो "बिग बॉस 17" अपनी शुरुआत से ही काफी इंट्रेस्टिंग मोड़ पर पहुंच चुका है।

Shivani Tiwari
Published on: 20 Oct 2023 7:05 AM GMT
Bigg Boss 17 Mannara Chopra
X

Bigg Boss 17 Mannara Chopra(Photo- Social Media)

Bigg Boss 17: कंट्रोवर्शियल शो "बिग बॉस 17" अपनी शुरुआत से ही काफी इंट्रेस्टिंग मोड़ पर पहुंच चुका है। घर में घमासान युद्ध मचा हुआ है, कंटेस्टेंट्स जरा-जरा सी बात पर लड़ रहे हैं। जैसे-जैसे दिन गुजर रहें हैं शो बेहद ही दिलचस्प होता चला जा रहा है। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स अभी घर में पूरी तरह खुल नहीं पाएं हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने पहले ही दिन से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है। उन्हीं में से एक सदस्य मनारा चोपड़ा भी हैं। मनारा चोपड़ा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन हैं और अब प्रियंका ने अपनी बहन को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन मनारा को किया सपोर्ट

बिग बॉस के घर में मनारा चोपड़ा का अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है, उन्हें देख लोगों को अर्चना गौतम की याद आ गई है। हालांकि मनारा घर में बेहद अकेला महसूस कर रहीं हैं, क्योंकि घर में उनसे कोई बात नहीं कर रहा है। हाल ही केएपिसोड में मनारा खूब रोते हुए भी नजर आईं थीं। वहीं अब मनारा चोपड़ा को उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने अपना सपोर्ट दिया है। जी हां!! प्रियंका चोपड़ा ने मनारा के लिए सोशल मीडिया पर एक बेहद ही प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है।


प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन मनारा के साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है और साथ ही कैप्शन में लिखा है, "थ्रो बैक छोटी मनारा.....गुड लक लिटिल वन।" प्रियंका चोपड़ा ने अपनी छोटी बहन मनारा को बिग बॉस के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। प्रियंका द्वारा शेयर की गई तस्वीर के बारे में बताएं तो वह छोटी सी मनारा को गले लगाए नजर आ रहीं हैं। दोनों की खूबसूरत तस्वीर देखते बन रही है। जानकारी के लिए बताते चलें कि। प्रियंका और मनारा की ये तस्वीर साल 2000 की है, जब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं थीं।


बिग बॉस के घर में अपने परिवार के बारे में बात करने से बचते दिखाई दीं मनारा

मनारा चोपड़ा ने मनोरंजन की दुनिया में अपने दम पर पहचान बनाई हैं। उन्होंने कभी भी अपनी जर्नी में अपनी बहनों प्रियंका और परिणीति चोपड़ा के नाम का इस्तेमाल नहीं किया। हालांकि जब खबर आई थीं कि वह "बिग बॉस" के घर में एंट्री करने जा रहीं हैं, तभी उन्हें लेकर यह बात सामने आई थी कि मनारा ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा की बहन हैं। वहीं घर के अंदर भी मनारा से लगभग सभी कंटेस्टेंट्स ने उनके परिवार के बारे में बात करनी चाही, लेकिन मनारा हमेशा ही अपने परिवार के बारे में बात करने से बचती नजर आईं हैं। वह नहीं चाहतीं कि अपनी बहनों के नाम का फायदा उठाएं।


मनारा और प्रियंका चोपड़ा का क्या रिश्ता है

मनारा "चोपड़ा" परिवार से ताल्लुक रखती हैं ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल आता है कि आखिरकार प्रियंका और परिणीति का मनारा चोपड़ा के साथ क्या रिश्ता है? तो हम रीडर्स को बता दें कि मनारा चोपड़ा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बुआ की बेटी हैं।

पहले हफ्ते ही नॉमिनेट हो चुकीं हैं मनारा

मनारा चोपड़ा का नाम पहले हफ्ते ही नॉमिनेशन लिस्ट में आ चुका है। जी हां!! घरवालों ने उन्हें पहले हफ्ते ही नॉमिनेट कर दिया है। हालांकि वोटिंग रिजल्ट देंखे तो मनारा चोपड़ा को तीनों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सबसे अधिक वोट मिलें हैं, ऐसे में तो ये तय हैं कि इस हफ्ते मनारा घर छोड़कर नहीं जाने वालीं हैं।


Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story