TRENDING TAGS :
Avinash Mishra और Eisha Singh जल्द ही नजर आएंगे एक साथ, हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट
Avinash Mishra Eisha Singh New Project: बिग बॉस 18 फेम ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा जल्द ही शुरू करेंगे अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग आया अपडेट
Bigg Boss 18 Eisha Singh Avinash Mishra New Project (Image Credit-Social Media)
Avinash Mishra Eisha Singh New Project: ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का रिश्ता बिग बॉस 18 में बना था। दर्शकों को इन दोनों का रिश्ता काफी ज्यादा पसंद आया था। जहाँ शौ में अक्सर अविनाश मिश्रा को ये कहते हुए देखा गया था कि वो ईशा सिंह के लिए दोस्ती से बढ़कर फील करते हैं। तो वहीं ईशा सिंह ने हमेशा से यही कहा कि वो दोनों सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। तो वहीं अविनाश मिश्रा की माँ ने भी ईशा सिंह को बहू बनाने से इंकार किया था। और कहा था कि वो उनके बेटे के लिए सही नहीं है। लेकिन बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के बाद भी इन दोनों की दोस्ती बरकरार है। अब जाकर ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) का साथ में प्रोजेक्ट आ रहा है। इससे पहले भी खबर आ चुकी है कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा साथ में प्रोजेक्ट करने जा रहे हैं।
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह प्रोजेक्ट की करेंगे शूटिंग (Avinash Mishra Eisha Singh New Project Shooting Start)-
बिग बॉस 18 फेम ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) का रिश्ता भले ही दोस्ती का हो लेकिन दोनों का रिश्ता देखकर हमेशा से ऐसा ही लगा कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से बढ़कर है। तो वहीं ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को लेकर खबर आई थी कि दोनों एक साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं। बता दे कि अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।
बता दे कि ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) का नया प्रोजेक्ट एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो होने वाला है। जिसमें इन दोनों की केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन दर्शकों को देखने को मिलने वाली है। जबसे ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के फैंस को इसके बारे में पता चला है वो काफी ज्यादा उत्साहित हैं। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) से निकलने के बाद भी इन दोनों का रिश्ता बरकरार है। दोनों आज भी एक साथ नजर आते हैं।