×

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में जानिए इस वीक कौन-सा कंटेस्टेंट होगा एविक्ट वोटिंग ट्रेंड के अनुसार

Bigg Boss 18 Evicton: बिग बॉस 18 में इस वीक नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से कौन-सा कंटेस्टेंट एविक्ट होगा चलिए जानते हैं वोटिंग ट्रेंड के अनुसार

Shikha Tiwari
Published on: 2 Jan 2025 7:15 AM IST (Updated on: 2 Jan 2025 7:15 AM IST)
Bigg Boss 18 Eviction
X

Bigg Boss 18 Eviction This Week According To Voting Trend

Bigg Boss 18 Eviction: बिग बॉस 18 में इस समय केवल 10 कंटेस्टेंट ही बचे हुए हैं, जब बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) की शुरूआत हुई थी। उस समय घर में 18 कंटेस्टेंट आए हुए थे। जिसमें बाद में 5 कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में आए थे। जिसमें धीरे-धीरे एक-एक कंटेस्टेंट एविक्ट होते चले गए। Bigg Boss 18 में आए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट में से एक कंटेस्टेंट यानि कशिश कपूर की बची हुई हैं। दिग्विजय सिंह राठी, अदिती मिस्त्री, यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज एविक्ट हो चुकी हैं। तो वहीं इस हफ्ते भी घर में एविक्शन की प्रक्रिया होगी। चलिए जानते हैं वोटिंग ट्रेंड(Bigg Boss 18 Voting Trend) के अनुसार इस हफ्ते किस-किस कंटेस्टेंट के एविक्ट होने के चांस ज्यादा है।

बिग बॉस 18 में वोटिंग ट्रेंड के अनुसार एविक्शन (Bigg Boss 18 Eviction This Week According To Voting Trend)-

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए करणवीर मेहरा, चुम दरांग और शिल्पा शिरोड़कर को छोड़कर बाकी सारे कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए हैं। जिसमें विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, श्रुतिका अर्जुन, कशिश कपूर, रजत सिंह और चाहत पांडे का नाम शामिल है। यदि हम वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से सबसे ऊपर विवियन डीसेना, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा हैं। इन तीनों को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। उसके बाद श्रुतिका अर्जुन, चाहत पांडे है। तो वहीं ईशा सिंह और कशिश कपूर इस लिस्ट में सबसे नीचे हैं।

यदि इस वीक Bigg Boss 18 में एविक्शन होता है तो वोटिंग ट्रेंड के अनुसार कशिश कपूर और ईशा सिंह के एविक्ट होने के ज्यादा चांस हैं। अब इन दोनों में से इस हफ्ते कौन एविक्ट होगा। ये तो अभी नहीं बताया जा सकता है। ये Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar पर क्लियर हो जाएगा। कि इस वीक कौन-सा कंटेस्टेंट एविक्ट होता है। अभी तो इस वीक Bigg Boss 18 में मौजूद कंटेस्टेंट के घरवालें आए हुए हैं। जिसकी वजह से सभी घरवालें काफी ज्यादा खुश हैं।



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story