×

Khatron Ke Khiladi 15: ईशा सिंह जाएंगी खतरों के खिलाड़ी में, खुद दिया हिंट

Eisha Singh In Khatron Ke Khiladi 15: बिग बॉस 18 में नजर आईं ईशा सिंह ने हिंट भी दे दिया है कि वे खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बन सकतीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 7 March 2025 11:07 AM IST
Bigg Boss 18 Fame Eisha Singh
X

Bigg Boss 18 Fame Eisha Singh

Khatron Ke Khiladi 15: कलर्स चैनल पर आने वाला रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 की चर्चा होने लग गई है, वहीं अब तो सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बनने जा रहे खिलाड़ियों के नाम भी सामने आने लगे हैं, मेकर्स इस शो के लिए अब तक कई जाने माने एक्टर्स को अप्रोच कर चुके हैं, जिनमें से एक टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर अदाकारा ईशा सिंह भी हैं। जी हां!! बिग बॉस 18 में नजर आईं ईशा सिंह को खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अप्रोच किया गया है, वहीं अब उन्होंने हिंट भी दे दिया है कि वे खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बन सकतीं हैं।

ईशा सिंह बनेंगी खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा (Eisha Singh In Khatron Ke Khiladi 15)

कुछ हफ्ते पहले ही खबर आई थी कि ईशा सिंह को खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन वे इसका हिस्सा बनेंगी या नहीं, इसके बारे में अभी तक कुछ जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन अब ईशा सिंह का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसे देख कहीं न नहीं साफ है कि ईशा सिंह खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बन सकती हैं|


बिग बॉस 18 फेम ईशा सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी फैमिली और बिग बॉस 18 खिलाड़ी तजिंदर बग्गा के साथ मंदिर भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचीं हुईं हैं। बता दें कि ईशा सिंह का वीडियो ऑटो का है, जिसमें बग्गा जी हिंट देते नजर आ रहें हैं कि ईशा सिंह खतरों के खिलाड़ी में जा रहीं हैं। यहां देखें वीडियो -

अब तक इन कंटेस्टेंट को किया गया अप्रोच (Khatron Ke Khiladi 15 Contestants)

खतरों के खिलाड़ी 15 की चर्चा जोरों शोरों से हो रही है, अब तक मेकर्स ने कई एक्टर्स को शो का ऑफर दिया है, जिसमें ईशा सिंह के साथ ही अविनाश मिश्रा, दिग्विजय राठी, चुम दरांग, रजत दलाल, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, सिद्धार्थ निगम, भाविका शर्मा, शगुन पांडे, गुलकी जोशी, गौतम गुलाटी, मनीषा रानी और ओरी का नाम शामिल है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story